अब जान लीजिए तुरंत: अपना लिंक करें आधार और पैन, वरना बंद हो जाएंगे ये जरूरी काम…….

देहरादून: आज के समय में पैन कार्ड और आधार कार्ड दो ऐसे दस्तावेज है, जो इतने महत्वपूर्ण है कि अगर आपके पास इनमें से एक भी काम है तो आपके कई सरकारी, वित्तीय या पर्सनल काम रुक सकते हैं।

अगर आपके पास आधारकार्ड (Aadhar Card)और पैन कार्ड(Pan card) दोनों ही उपलब्ध है लेकिन आपने इन्हें आपस लिंक(Aadhar-Pan Linking 2026) नहीं कराया हुआ तो भी आपके कई सारे काम रुक सकते हैं जिनसे आपको परेशानी हो सकती है।

रुक जाएंगे ये सभी काम-
1-वित्तीय और बैंकिंग कार्य (Financial & Banking Blockages)

नया बैंक खाता: आप किसी भी बैंक में नया अकाउंट नहीं खोल पाएंगे।
मौजूदा बैंक सेवाएं: बैंक खातों से जुड़ी केवाईसी (KYC) अपडेट करने में समस्या आ सकती है।
ज्यादा टीडीएस/टीसीएस (High TDS/TCS): बैंक और अन्य वित्तीय संस्थान आपके ब्याज या अन्य आय पर 20% या उससे ज्यादा टीडीएस (TDS) काट सकते हैं।

2-निवेश और शेयर बाजार (Investment & Stock Market)
डीमैट खाता: आप नया डीमैट खाता (Demat Account) नहीं खोल पाएंगे और न ही शेयर बाजार में निवेश कर पाएंगे।
म्यूचुअल फंड: म्यूचुअल फंड में निवेश करने या यूनिट्स को रिडीम (निकालने) में दिक्कत होगी।

3-टैक्स और रिफंड (Tax and Refunds)
आयकर रिटर्न (ITR): आप ITR दाखिल नहीं कर पाएंगे।
रिफंड अटक जाना: यदि आपका टैक्स रिफंड बनता है, तो वह जारी नहीं किया जाएगा।
ब्याज का नुकसान: निष्क्रिय अवधि के दौरान रिफंड पर आपको ब्याज (Interest) भी नहीं मिलेगा।

4-अन्य वित्तीय लेनदेन (Other Transactions)
बड़ी खरीदारी: ₹50,000 से अधिक के नकद लेनदेन या शेयर, म्यूचुअल फंड, या संपत्ति की खरीद-बिक्री में पैन कार्ड काम नहीं करेगा।

इन्हीं सब कारणों के चलते आयकर विभाग भारत द्वारा आधार और पैन कार्ड को लिंक करना अनिवार्य कर दिया गया है। यदि आपने अभी तक अपने आधार कार्ड और पैन कार्ड को लिंक नहीं किया है, तो आपको इन सभी वित्तीय सेवाओं से वंचित होना पड़ सकता है।

आधार-पैन लिंक (Aadhar Pan link 2026)करने के लिए वर्तमान में 1,000 रुपये की लेट फीस (जुर्माना) देनी होगी। यह पेनल्टी 31 मई, 2024 के बाद की गई लिंकिंग पर लागू है, जिसके बाद पैन कार्ड निष्क्रिय (inoperative) हो जाता है।

पेनल्टी भरने का पूरा प्रोसेस
अगर अभी तक भी आपका आधार कार्ड- पैन कार्ड से लिंक नहींहुआ हैं, तो अब आपको इस लिंक कराने के लिए पेनल्टी भरनी होगी। हमने पेनल्टी बढ़ाने का पूरा प्रोसेस नीचे समझाया हुआ है।

ईनकम टैक्स e-filing पोर्टल पर जाएं।
PAN या TAN नंबर दर्ज करें।
मोबाइल नंबर डालकर OTP वेरिफाई करें।
e-Pay Tax सेक्शन में Continue करें।
Tax Year 2025-26 चुनें।
Type of Payment में “Other Receipts (500)” चुनें।
“Fees for delay in linking PAN with Aadhaar” ऑप्शन सेलेक्ट करें।
पेनल्टी राशि भरकर भुगतान पूरा करें।
Aadhaar-PAN Linking Process (स्टेप-बाय-स्टेप)

आधार पन लिंकिंग की लेट फीस बढ़ाने के बाद आपको आधार पन लिंक करने के लिए नीचे दिए गए प्रक्रिया को फॉलो करना होगा।

e-filing पोर्टल पर लॉगिन करें
My Profile में Personal Details सेक्शन खोलें
“Link Aadhaar” विकल्प पर क्लिक करें
अपना आधार नंबर दर्ज करें
Validate बटन पर क्लिक करें
सफल लिंकिंग का मैसेज स्क्रीन पर दिखेगा

इस प्रोसेस को पूरा करने के बाद आधार-पैन लिंकिंग (Aadhar-Pan Linking 2026)का अनुरोध UIDAI को भेजा जाता है। जांच पूरी होने के बाद आमतौर पर 7 से 30 दिनों के भीतर पैन कार्ड दोबारा सक्रिय (Re-activate) हो जाता है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *