प्रोटीन से भरपूर सोया मलाई काली मिर्च की रेसिपी, हर निवाले में मिलेगा स्वाद, आसान है बनाना………..

देहरादून: सोयाबीन की बड़ी में आलू डालकर तो कई बार सब्जी बनाई होगी, लेकिन एक बार सोया मलाई काली मिर्च की रेसिपी जरूर ट्राई करें। ये सब्जी खाने में बहुत स्वादिष्ट लगती है। बच्चे-बड़े को ये सब्जी खूब पसंद आएगी। आइये जानते हैं सोया मलाई काली मिर्च की रेसिपी।

प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाने में सोयाबीन का इस्तेमाल बढ़ा सकते हैं। सोयाबीन प्लांट बेस्ड प्रोटीन है और ये आसानी से मिलने वाला और लंबे समय तक खराब नहीं होने वाला होता है। सोयाबीन चंक और सोयाबीन की बड़ियां बाजार में आसानी से मिल जाती हैं। लोग आलू सोयाबीन बड़ी की सब्जी बनाकर खाते हैं।

सोयाबीन बड़ी को पीसकर इसके कबाब और टिक्की बनाकर खाना पसंद करते हैं। इसे सोयाबीन बड़ी को पुलाव में भी डालते हैं। लेकिन आज हम आपको एकदम क्रीमी और स्वादिष्ट सोयाबीन बड़ी की सब्जी बनाने की रेसिपी बता रहे हैं, जिसे सोया मलाई काली मिर्च कहते हैं। ये सब्जी बहुत ही क्रीमी और खाने में स्वादिष्ट लगती है। आपको एक बार सोया मलाई काली मिर्च की ये रेसिपी जरूर ट्राई करनी चाहिए।

सोया मलाई काली मिर्च रेसिपी
पहला स्टेप– सबसे पहले 1 बाउल में सोयाबीन की बड़ी लें और उन्हें गर्म पानी में भिगो दें। भीगी हुई सोयाबीन बड़ी का पानी निचोड़ दें और अब इसमें अच्छी तरह फेंटकर दही डाल दें। ऊपर से थोड़ा नमक, काली मिर्च और नींबू का रस डाल दें।

दूसरा स्टेप- सारी चीजों को मिलाकर 15 मिनट सेट होने के लिए रख दें। अब पैन में तेल डालें और उसमें बारीक चॉप किया हुआ अदरक लहसुन का पेस्ट डालें। अब लंबा कटा हुआ 1 प्याज डालें और बारीक कटी हरी मिर्च डाल दें। सारी चीजों को मिक्स करते हुए भूनें और फिर इसमें 8-10 काजू डाल दें।

तीसरा स्टेप- थोड़ा पानी डालकर पकाएं और इसे ठंडा होने पर मिक्सी में डालकर अच्छी तरह से ग्राइंड कर लें। अब पैन में बटर डालें और उसमें पसंदीदा खड़े मसाले जैसे लौंग, इलायची, दालचीनी, तेज पत्ता, सूखी लाल मिर्च डालकर मिक्स करें। अब पिसा हुआ पेस्ट डालकर मिलाएं।

चौथा स्टेप– पिसे हुए पेस्ट को अच्छी तरह से भूनें और जब मसाला भुन जाए तो इसमें अपने हिसाब से पानी मिला दें। इसमें दही वाली सोया बड़ी डाल दें और मिक्स कर दें। ऊपर से नमक, काली मिर्च और कसूरी मेथी डालें। ताजा बारीक कटा हरा धनिया डालकर सर्व करें। सोया मलाई की ये सब्जी रोटी और पराठे के साथ बहुत टेस्टी लगती है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *