गाढ़े दही में घिसा हुआ खीरा, भुना जीरा, काला नमक और सरसों के तेल का तड़का…गर्मी का सेवियर है यह रायता…….

देहरादून: गर्मी में दही और खीरा दो ऐसी चीजें हैं जो बेहद पसंद की जाती हैं. ऐसे में अगर आप खीरे का रायता बनाते हैं तो न केवल खाने का स्वाद बढ़ेगा बल्कि पेट को भी ठंडक मिलेगी. इसे बनाना बेहद आसान है और ये गर्मियों की बेस्ट कंफर्ट फूड है।

भीषण गर्मी के मौसम में लोग अक्सर ऐसे भोजन की तलाश करते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ शरीर को ठंडक भी पहुंचाए। खासकर झारखंड में गर्मियों के दौरान दही से बने व्यंजन लोगों की पहली पसंद बन जाते हैं। इन्हीं पारंपरिक व्यंजनों में एक है झारखंड का खास तड़का वाला खीरा रायता, जिसे यहां के लोग बड़े चाव से खाते हैं।

गांव से लेकर शहर तक फेमस है यह डिश
झारखंड में बड़ी संख्या में लोग मजदूरी और मेहनत वाले कामों से जुड़े हुए हैं. सुबह-सुबह टिफिन लेकर काम पर निकलना और दोपहर में हल्का लेकिन स्वादिष्ट भोजन करना यहां की दिनचर्या का हिस्सा है। ऐसे में चावल के साथ परोसा जाने वाला तड़का वाला रायता लोगों को न सिर्फ स्वाद देता है बल्कि गर्मी से राहत भी पहुंचाता है। यही वजह है कि गांव से लेकर शहर तक यह व्यंजन काफी लोकप्रिय है।

देसी स्वाद और सादगी
इस खास रायते की सबसे बड़ी खासियत इसका देसी स्वाद और इसकी सादगी है। इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता और बहुत कम सामग्री में यह तैयार हो जाता है। सबसे पहले ताजे खीरे को अच्छी तरह धोकर कद्दूकस कर लिया जाता है। खीरा शरीर को ठंडक पहुंचाने का काम करता है और गर्मियों में इसे खाना बेहद फायदेमंद माना जाता है।

मसाले से बढ़ता है स्वाद
इसके बाद कद्दूकस किए हुए खीरे में अच्छी मात्रा में ताजा दही मिलाया जाता है। दही गर्मी में शरीर को ठंडा रखने के साथ-साथ पाचन को भी बेहतर बनाता है। फिर इसमें स्वादानुसार सादा नमक, काला नमक और थोड़ा-सा भुना जीरा मसाला डाला जाता है. यह मसाले रायते के स्वाद को और भी बढ़ा देते हैं।

तड़का बनाता है खास
अब आती है इस व्यंजन की सबसे खास प्रक्रिया, यानी इसका तड़का. झारखंड के लोग सरसों तेल के बिना स्वाद को अधूरा मानते हैं. ऐसे में एक छोटे पैन में थोड़ा सरसों तेल गर्म किया जाता है. फिर उसमें सरसों के दाने, करी पत्ता और सूखी लाल मिर्च डाली जाती है। जब इसका खुशबूदार तड़का तैयार हो जाता है तो उसे रायते के ऊपर डालकर अच्छी तरह मिला दिया जाता है।

मिनटों में तैयार
बस कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाता है झारखंड का यह खास तड़का वाला रायता. चावल के साथ इसका स्वाद इतना शानदार लगता है कि लोग उंगलियां चाटते रह जाते हैं। गर्मियों के दिनों में यह शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ थकान और बेचैनी को भी दूर करता है।

आज भले ही लोग फास्ट फूड और बाहर के खाने की तरफ आकर्षित हो रहे हों, लेकिन झारखंड के पारंपरिक व्यंजन आज भी अपनी सादगी और स्वाद के कारण लोगों के दिलों में खास जगह बनाए हुए हैं। यह तड़का वाला रायता भी उन्हीं देसी स्वादों में से एक है, जो गर्मी में लोगों को राहत और स्वाद दोनों देता है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *