उत्तराखंड में कौन हैं IPS निवेदिता कुकरेती, देहरादून SSP रहते बनाया रिकॉर्ड, अब संभाल रहीं IG कुमाऊं की जिम्मेदारी………

देहरादून: 2008 बैच की आईपीएस अधिकारी आईपीएस निवेदिता कुकरेती आईजी कुमाऊं की बड़ी जिम्मेदारी संभाल रही हैं। इससे पहले नि​वेदिता एसडीआरएफ और गृह विभाग में विशेष सचिव का पद संभाल रही हैं। आईपीएस निवेदिता कुकरेती आईजी कुमाऊं की बड़ी जिम्मेदारी संभाल रही हैं। इससे पहले निवेदिता एसडीआरएफ और गृह विभाग में विशेष सचिव की जिम्मेदारी संभाल रही थीं।

निवेदिता कुकरेती 2008 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं, निवेदिता कुकरेती के नाम सबसे अधिक दो साल तक देहरादून के एसएसपी पद पर रहने वाली पहली महिला अधिकारी का रिकॉर्ड दर्ज है।

परिवार में पहली लड़की , पढ़ाई के लिए बाहर निकलीं
उन्होंने अजमेर के मायो कॉलेज से शिक्षा प्राप्त की और उसके बाद इंद्रप्रस्थ कॉलेज से इतिहास में ऑनर्स की डिग्री हासिल की। उनके पिता मायो कॉलेज में ही कार्यरत थे। मध्यम वर्ग परिवार से आने वाली निवेदिता कुकरेती के परिवार ने उनके सिविल सर्विसेज में जाने का सपना पूरा करने के लिए घर से बाहर दिल्ली में पढ़ाई के लिए भेजा। वो अपने परिवार में पहली ऐसी लड़की थी, जो पढ़ाई के लिए बाहर निकलीं।

एमफिल की उपाधि प्राप्त
निवेदिता ने बताया कि वो पढ़ने में पहले से ही होनकार थी, स्कूल और कॉलेज में टॉपर रहीं। इसी वजह से परिवार ने पूरा सपोर्ट किया। उच्च शिक्षा के लिए दिल्ली भेजा। अजमेर के मायो कॉलेज से पढ़ाई करने के बाद उन्होंने इंद्रप्रस्थ महिला महाविद्यालय से इतिहास में ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से भारतीय मध्यकालीन इतिहास में एमए और एमफिल की उपाधि प्राप्त की।

देहरादून एसएसपी रहते बनाया रिकॉर्ड
निवेदिता कुकरेती दो साल से अधिक देहरादून की एसएसपी रह चुकी हैं। जो कि रिकॉर्ड बना। अब तक किसी महिला अधिकारी के नाम सबसे अधिक बतौर एसएसपी रहने का रिकॉर्ड निवेदिता के नाम दर्ज है। इस दौरान उन्होंने बड़े मामलों के जल्द खुलासे कर बेहतर पुलिसिंग की मिसाल कायम की। निवेदिता ने भी परिवार के साथ ही अपने सपने पूरे किए और सिविल सर्विसेज की परीक्षा पास की। उनके परिवार में पति नवीन कुमार और एक बेटा है। पति नवीन बिज़नेसमैन हैं। आईपीएस अधिकारी के तौर पर उत्तराखंड में वह कई अहम पदों पर रहकर जिम्मेदारियां निभा चुकी हैं। आईपीएस निवेदिता कुकरेती को अब आईजी कुमाऊं की अहम जिम्मेदारी दी गई है।

इसी साल आईजी के पद पर प्रोन्नत
निवेदिता कुकरेती उत्तराखंड पुलिस की वरिष्ठ अधिकारी हैं और इससे पहले आईजी एसडीआरएफ के साथ गृह विभाग में विशेष सचिव की जिम्मेदारी संभाल रही थीं। आपदा प्रबंधन, पुलिस प्रशासन और कानून-व्यवस्था के क्षेत्र में उनके अनुभव को देखते हुए अब उन्हें कुमाऊं रेंज का नया आईजी नियुक्त किया गया है। जो कि उनके लिए भी खुद को साबित करने का एक और मौका माना जा रहा है। निवेदिता कुकरेती इसी साल आईजी के पद पर प्रोन्नत हुई हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *