उत्तराखंड के टिहरी में बारिश का कहर, चंद सेकेंड में मकान जमींदोज, देखिए वीडियो……..

टिहरी: उत्तराखंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश अब नुकसान की तस्वीरें भी सामने ला रही है। टिहरी गढ़वाल के प्रसिद्ध पर्यटन और धार्मिक स्थल सुरकंडा देवी कद्दूखाल में भारी बारिश के चलते चंद सेकंड में एक होटल का हिस्सा और एक मकान भरभराकर ढह गया। राहत की बात ये रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन लगातार बारिश ने पहाड़ों में खतरे की घंटी जरूर बजा दी है।

लगातार हो रही बारिश से पहाड़ी इलाकों की जमीन कमजोर पड़ती जा रही है। टिहरी जिले के सुरकंडा देवी कद्दूखाल में भारी बारिश के बाद एक होटल का हिस्सा और मकान ढह गया। हादसे के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

गनीमत रही कि घटना के समय भवनों में कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है।

प्रदेश के कई पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार बारिश के चलते भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। जगह-जगह पहाड़ दरकने और भवनों को नुकसान पहुंचने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ यात्रियों की चिंता भी बढ़ गई है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में न रुकें और मौसम विभाग की चेतावनियों का पूरी तरह पालन करें। फिलहाल पूरे पहाड़ी क्षेत्र में अलर्ट जारी है और प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *