उत्तराखंड में सीएम धामी से मिले पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह, खेल जगत पर हुई चर्चा……

देहरादून: राज्यसभा सांसद एवं पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने मुख्यमंत्री आवास पर पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान, उपलब्धियों और खेल के प्रति समर्पण की सराहना की। दोनों के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर भी चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने हरभजन सिंह का स्वागत करते हुए भारतीय क्रिकेट में उनके उल्लेखनीय योगदान, खेल के प्रति समर्पण और शानदार उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि अपनी बेहतरीन स्पिन गेंदबाजी से विश्व क्रिकेट में विशिष्ट पहचान बनाने वाले हरभजन सिंह का खेल जीवन युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री और हरभजन सिंह के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर भी चर्चा हुई।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *