उत्तराखंड में मुख्यमंत्री धामी को मां से मिली प्रेरणा, अब अपने पैतृक गांव में बनाएंगे होम स्टे, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा………
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी अपने पैतृक गांव तुंडी (पिथौरागढ़) में होम स्टे बनाएंगे। उन्होंने प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन में कहा कि वह पिछले साल वह अपने पैतृक गांव गए थे। गांव में मंदिर बना है और सड़क भी बन गई है।
तब गांव की महिलाओं ने उनकी माता बिशना देवी से गांव आने को कहा था। वह अपनी माता के साथ गांव गए, तब मां ने गांव में जमीन आदि के बारे में बताया।
उन्होंने कहा कि वह भी गांव में होम स्टे बनाएंगे। विधायक चमोली ने भी सम्मेलन में कहा कि वह भी सेवानिवृत्ति के बाद अपने पैतृक गांव में ही रहेंगे।

