उत्तराखंड में केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवाएं आज से, हेमकुंड साहिब की बुकिंग भी जारी…….

देहरादून: चारधाम के लिए दूसरे चरण की हेली सेवाओं को लेकर उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के निर्धारित सुरक्षा मानकों और आवश्यक उपायों का अनुपालन सुनिश्चित किया गया है। केदारनाथ के लिए हेली सेवा मंगलवार से शुरू हो रही है।

यूकाड़ा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतीक जैन ने बताया कि केदारनाथ धाम के लिए 15 से 30 सितंबर तक की हेली यात्रा के सभी 8896 टिकट बुक हो चुके हैं। वहीं, एक से 15 अक्टूबर की यात्रा के लिए 8340 टिकटों की आनलाइन बुकिंग 22 सितंबर को खोली जाएगी।

यूकाडा ने यात्रियों से अपील की है कि हेली टिकट केवल अधिकृत माध्यम से ही बुक करें। अनधिकृत व्यक्तियों, एजेंटों, फर्जी वेबसाइट और लिंक के माध्यम से टिकट बुक करने से बचा जाए।

हेमकुंड साहिब के 960 टिकटों की बुकिंग शुरू
उन्होंने बताया कि हेमकुंड साहिब के लिए 15 से 30 सितंबर की अवधि के 960 टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है। वहीं, एक से 15 अक्टूबर तक की यात्रा के लिए 900 टिकटों की बुकिंग 22 सितंबर को शुरू होगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *