उत्तराखंड के नैनीताल में माउंटेन मैराथन आज, ‘टूगेदर वी राइज’ थीम के साथ दौड़े 1400 धावक………

नैनीताल: शहर की रन टू लिव संस्था की ओर से आयोजित 15वीं मानसून मैराथन का आयोजन किया गया। टूगेदर वी राइज थीम के साथ 1400 धावक दौड़ में दमखम दिखा रहे है। जिसमें 13 राज्यों के साथ ही कीनिया के एक धावक ने भी हिस्सा लिया है।

दोपहर में मैराथन समापन के बाद विजेताओं को मैडल देकर पुरस्कृत किया जाएगा। इस बीच सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगे।

रविवार सुबह तड़के से मैराथन को लेकर आयोजक डीएसए मैदान में तैयारियों में जुटे हुए थे। सात बजे एलआईसी के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक आलोक कुमार सैनी, विपणन प्रबंधक एके चतुर्वेदी व अन्य अतिथियों ने सयुक्त रूप से फ्लैग ऑफ कर मैराथन का शुभारंभ किया।

संस्था सयोजक व अंतरराष्ट्रीय धावक हरीश तिवारी ने बताया कि 21 किमी, 10 किमी व रन फॉर फन के लिए केरल, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, पश्चिमी बंगाल, जम्मू कश्मीर, हिमांचल, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, यूपी, मध्यप्रदेश के साथ ही कीनिया से पहुंचे एक विदेशी धावक ने भी प्रतिभाग किया है। दोपहर तक रेस के समापन के बाद विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *