उत्तराखंड के कैंची धाम में अब पंजीकरण अनिवार्य, सीएम धामी ने भीड़ प्रबंधन पर दिया जोर…….

हल्द्वानी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश व्यापारी सम्मेलन में प्रतिभाग किया। राजकीय मेडिकल कालेज हल्द्वानी के सभागार में हुए कार्यक्रम में सीएम धामी ने कैंची धाम में उमड़ रही भीड़ को लेकर कहा कि जाम से पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले लोगों को सच में बड़ी परेशानी हो रही है।

कहा कि सरकार व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। नीब करौरी बाबा की असीम कृपा है। लेकिन बाबा से प्रार्थना करेंगे इसको रेगुलाइज करने को लेकर आशीर्वाद दें। कहा बाबा हमारी पुकार जरूर सुनेंगे।

सीएम ने कहा कि कैंची धाम में पंजीकरण करनी पड़ेगी। जब तक पंजीकरण की व्यवस्था नहीं होगी, एक लिमिट में लोगों को अगर हम वहां पर नहीं लाएंगे तो हमारा काम व्यवस्थित नहीं हो पाएगा। उन्होंने कहा कि नीब करौरी बाबा की महिमा अपरम्पार है।

उनके दर्शन को देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंचे रहे हैं। लेकिन, व्यवस्था बनाने के लिए संख्या को सीमित किया जाएगा। कहा कि बाईपास की करीब दो किलोमीटर सड़क रह गई थी। वन विभाग और एनजीटी के कारण काम रुका हुआ था।

मगर, अब उसकी स्वीकृति मिल रही है और जल्द ही बाईपास चालू कर दिया जाएगा। इधर, सीएम ने आपदा में प्रभावित व्यापारी को नियमानुसार राहत देने की घोषणा की। राज्य स्तर व जिला स्तर पर उद्योग मित्र समितियों का एक बार फिर से पुनर्गठन करके उनकी बैठकें कराने का भरोसा दिया।

सीएम ने यह भी घोषणाएं कीं-
चारधाम यात्रा मार्ग पर आवश्यक स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था विकसित की जाएगी

राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य मार्ग और अन्य प्रमुख मार्गों से जुड़े बाजारों में सड़कों और नालियों के निर्माण एवं मरम्मत कार्य को प्राथमिकता से कराया जाएगा

व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में काम करने वाले श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों को कर्मकार कल्याण बोर्ड की योजनाएं और उनकी सुविधाओं का लाभ दिया जाएगा

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *