उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री का मुख्यमंत्री ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन……

देहरादून: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा शनिवार को देवभूमि उत्तराखंड पहुंचे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस दौरान वरिष्ठ प्रशासनिक एवं भाजपा के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री का उत्तराखंड आगमन पर स्वागत करते हुए प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण एवं विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। केंद्रीय मंत्री के दौरे को स्वास्थ्य क्षेत्र की विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *