उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में बारिश से तवाघाट हाईवे बंद, चीन सीमा से संपर्क टूटा; अन्य सड़कें भी बदहाल………

पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ में लगातार बारिश के कारण तवाघाट के पास हाईवे बंद हो गया है। जिस कारण चीन सीमा का संपर्क कट गया है। बीआरओ मार्ग खोलने में जुटा हुआ है।

ग्रामीणों ने जल्द मरम्मत कर सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने की उठाई मांग।
वहीं बाराबीसी क्षेत्र की कई सड़कें इन दिनों बदहाली का शिकार हैं। जगह-जगह बने गहरे गड्ढों, उखड़ी डामर और क्षतिग्रस्त सड़क सतह के कारण लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। बरसात के मौसम में हालात और गंभीर हो गए हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ रहा है।

लंबे समय से मेलापानी-देवलथल, देवलथल-उड़ाई, उड़ाई-खोला, मसराड़ी-मरौठ, बुंगाछीना-हरिनंदा, सुवालेख-रसैपाटा, चमू बैंड-धुरौली और देवलथल-कनालीछीना सहित कई महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग लंबे समय से बदहाल स्थिति में हैं।

कई स्थानों पर सड़क का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो चुका है, जिससे वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि खराब सड़कों के कारण मरीजों को अस्पताल पहुंचाने, बच्चों के स्कूल आने-जाने और किसानों को अपने उत्पाद बाजार तक ले जाने में कठिनाइयां हो रही हैं।

बरसात में गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क की वास्तविक स्थिति का अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो जाता है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से जल्द सड़कों की मरम्मत कर उन्हें गड्ढा मुक्त बनाने की मांग की है। उनका कहना है कि सड़कों को ठीक नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

देवलथल-मेलपानी सड़क में इंटरलांकिंग टाइल्स लगाने के लिए प्रस्ताव भेजा है जो विचाराधीन है। अन्य सड़कों को ठीक करने लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। – अजय सिंह जेई लोनिवि पिथौरागढ़

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *