उत्तराखंड के रुड़की में ऋषभ पंत का आलीशान घर और स्कूल, तहसील प्रशासन बोला ‘जमीन के लिए नहीं किया कोई आवेदन’………

हरिद्वार: इंटरनेट मीडिया पर एक टिप्पणी से चर्चाओं में आए किक्रेटर ऋषभ का रुड़की के ढंडेरा रेलवे स्टेशन के सामने आलीशान घर है। इस घर पर उनके दिवंगत पिता एवं उनके नाम की प्लेट लगी है। साथ ही न्यू मॉर्डन पब्लिक स्कूल इस बिल्डिंग में संचालित होता है।

करीब दो हजार स्क्वायर फुट में बने मकान में ही ऋषभ का बचपन बिता है। यह घर उनके दादा-दादी ने बनाया। इसके बाद उनके दिवंगत पिता राजेन्द्र पंत ने इसको रिनोवेट किया। अब उनकी माता सरोज पंत यहां पर रहती है। हालांकि अभी वह पिथौरागढ़ गई हुई है।

ढंडेरा में बुचड़ी फाटक से होते हुए रेलवे स्टेशन के समीप ही क्रिकेटर ऋषभ पंत का स्कूल है। यह स्कूल उनके दिवंगत पिता राजेन्द्र पंत के समय से ही संचालित हो रहा है। बाद में उनकी माता सरोज पंत इस स्कूल का संचालन कर रही है। करीब दो माह पहले यह मकान उस समय चर्चाओं में आया था, जब रेलवे ने उनके घर के आगे पिलर लगा दिए और रेलवे की ओर से दीवार बनाने का काम शुरू कर दिया गया।

रेलवे का कहना है कि उन्होंने रेलवे की भूमि का अतिक्रमण किया हुआ है। रेलवे की भूमि की ओर गेट निकाला गया है। इसके अलावा रेलवे की भूमि पर पार्किंग एवं गमले आदि रख दिए है। हालांकि विरोध के चलते रेलवे के अधिकारी पिलर लगाने के बाद यहां से चले गए थे। कुछ पिलर गायब भी हो चुके हैं।

ढंडेरा नगर पंचायत की मतदाता सूची में दर्ज है नाम
क्रिकेटर ऋषभ पंत का ढंडेरा नगर पंचायत की मतदाता सूची में नाम दर्ज है। ढंडेरा नगर पंचायत के चेयरमैन सतीश नेगी ने बताया कि जनवरी 2025 में हुए चुनाव में उनकी माता सरोज पंत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। इसके अलावा ऋषभ पंत का नाम भी मतदाता सूची में दर्ज है।

तहसील प्रशासन ने किया किसी भी तरह की अड़चन से किया इंकार
मामला इंटरनेट मीडिया में आने के बाद से तहसील प्रशासन भी हरकत में आ गया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेट ने तहसीलदार विकास अवस्थी से पूरे मामले में रिपोर्ट तलब की। तहसीलदार विकास अवस्थी ने बताया कि वह करीब ढाई साल से कोई प्रकरण नहीं आया हैं और ना ही ऋषभ पंत या उनके परिवार ने जमीन संबंधी कोई आवेदन किया है। वैसे भी वह उत्तराखंड के वासी है। जमीन खरीदने के लिए स्वतंत्र है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *