उत्तराखंड की राजधानी के प्रखर थपलियाल भारतीय नौसेना में बने पायलट, उत्तराखंड का बढ़ाया मान……..
देहरादून: दून के प्रखर थपलियाल ने भारतीय नौसेना में पायलट बनकर उत्तराखंड का मान बढ़ाया है। केरल में आयोजित पासिंग आउट परेड के बाद वह नौसेना में अधिकारी बन गए हैं। देहरादून के प्रखर थपलियाल ने भारतीय नौसेना में पायलट बनकर उत्तराखंड का मान बढ़ाया है। केरल में पासिंग आउट परेड के बाद वह नौसेना में अधिकारी बन गए हैं।
बेटे को वर्दी में देखकर परिवार की आंखें गर्व से भर आईं। प्रखर शांति विहार, अजबपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने ब्राइटलैंड स्कूल से 12वीं की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद यूपीईएस से बिग डेटा में बीटेक किया।
पढ़ाई के साथ ही उनका सपना सेना में जाकर देशसेवा करना था। लगातार मेहनत, अनुशासन और समर्पण के दम पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया।
प्रखर के पिता प्रशांत थपलियाल इंडियन मिलिट्री एकेडमी (आइएमए) में अधिकारी हैं, जबकि माता नीलम थपलियाल दिल्ली पब्लिक स्कूल, ऋषिकेश में प्रधानाचार्य हैं।
परिवार का सैन्य और शिक्षा से जुड़ा माहौल भी प्रखर के व्यक्तित्व निर्माण में अहम रहा। पासिंग आउट परेड में प्रखर की बहन कनक और उनकी मौसी सुधा कुकरेती भी शामिल रहीं। सुधा डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन की प्रदेश अध्यक्ष हैं।
परिवार के सदस्यों ने बताया कि प्रखर बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी और अनुशासित रहे हैं। परिवार ने कहा कि उन्होंने न केवल परिवार, बल्कि पूरे उत्तराखंड का नाम रोशन किया है।

