सैलानियों के लिए अच्छी खबर, घट जाएगी नैनीताल की दूरी; आसान होगा सफर…….

हल्द्वानी: नैनीताल-ब्रेवरी मोटर मार्ग पर 6 करोड़ की लागत से बने 60 मीटर के स्टील गार्डर पुल का लोकार्पण हुआ। यह पुल नैनीताल की दूरी 6 किलोमीटर कम करेगा। नैनीताल-ब्रेवरी मोटर मार्ग का गुरुवार को विधायक बंशीधर भगत और ब्लाक प्रमुख डा. हरीश बिष्ट ने लोकार्पण किया।

छह करोड़ रुपये की लागत
करीब छह करोड़ रुपये की लागत से बने 60 मीटर स्पान वाले स्टील गार्डर पुल से सूर्या जाला, सूर्या गांव, ज्योलि समेत आसपास के कई गांवों के लोगों को राहत मिलेगी।साथ ही नैनीताल का सफर करीब छह किलोमीटर कम हो जाएगा।

विधायक बंशीधर भगत ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत पुल बनाया गया है। इससे पर्यटक सीजन में मुख्य मार्गों पर लगने वाले जाम की समस्या भी काफी हद तक हल हो जाएगी। यह पुल स्थानीय लोगों की सुविधा संग गांव के विकास के लिए भी अहम होगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *