उत्तराखंड के अब इस कॉलेज में एक साथ 21 प्रोफेसर के तबादले, मची उथल-पुथल……..

रामनगर: पीएनजी राजकीय महाविद्यालय में उच्च शिक्षा विभाग के नए ट्रांसफर आदेश ने उथल-पुथल मचा दी है। कालेज के एक साथ 21 प्राध्यापकों की विदाई हो गई, जबकि बदले में सिर्फ 17 प्रोफेसर ही मिले हैं।

संस्कृत पढ़ने वाले छात्र मझधार में
स्नातक में संस्कृत के प्राध्यापक का ट्रांसफर तो कर दिया, लेकिन उनकी जगह पढ़ाने के लिए कोई प्राध्यापक नहीं भेजा है। ऐसे में संस्कृत पढ़ने वाले छात्र मझधार में हैं।

महाविद्यालय के 20 प्राध्यापकों के बाजपुर, द्वाराहाट, रूद्रपुर, गणाई गंगोली, काशीपुर, मानिला, गोपेश्वर, रानीखेत, कर्णप्रयाग, लोहाघाट, जयहरीखाल, अगस्त्यमुनिक, नैनीडांडा, बेरीनाग, उत्तरकाशी ट्रांसफर हुए हैं, जबकि रसायन विज्ञान के संविदा प्राध्यापक भी नए प्राध्यापक के आने से प्रभावित हो गए हैं।

महाविद्यालय में स्नातक स्तर पर संस्कृत पढ़ाने के लिए कोई भी प्राध्यापक नहीं आए हैं। समाजशास्त्र विषय में दो का ट्रांसफर हुआ तो एक ही प्राध्यापक भेजा। भूगोल विषय के दो प्राध्यापक का ट्रांसफर किया तो एक ही प्राध्यापक भेजा है।

इसी तरह वनस्पति विज्ञान में भी तीन प्राध्यापकों का ट्रांसफर हुआ है, उनकी जगह दो ही प्राध्यापक भेजे हैं। 10 जुलाई तक सेमेस्टर परीक्षाएं चल रही हैं, चूंकि ट्रांसफर के बाद नई जगह पर प्राध्यापकों की ज्वाइनिंग लेने से भी परीक्षा में परेशानी हो सकती है।

एसआईआर में लगे प्राध्यापकों को कार्यमुक्त करने को लिखा पत्र
रामनगर: महाविद्यालय में चार प्राध्यापकों की ड्यूटी एसआईआर में लगी थी। उनका ट्रांसफर हो गया है। उन्हें कार्यमुक्त करने के लिए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एमसी पांडे की ओर से प्राध्यापकों को एसआईआर आर की ड्यूटी से कार्यमुक्त करने के लिए पत्र लिखा है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *