उत्तराखंड में मौसम विभाग का अलर्ट, 6 से 8 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट । बिजली गिरने और तेज़ हवाओं की चेतावनी………

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के कई जिलों के लिए 6 जुलाई से 8 जुलाई 2026 तक भारी बारिश, गर्जन, आकाशीय बिजली और वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

6 जुलाई: इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार 6 जुलाई को ऊधम सिंह नगर, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है।

इसके अलावा राज्य के सभी पर्वतीय जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तेज़ से अति तेज़ बारिश के दौर पड़ सकते हैं।

वहीं हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में भी गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

7 जुलाई: देहरादून समेत तीन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
7 जुलाई को मौसम विभाग ने देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।

साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में गर्जन, आकाशीय बिजली और तेज बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

8 जुलाई: पिथौरागढ़ और बागेश्वर रहें सतर्क
8 जुलाई को पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

इसके अलावा उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में गर्जन के साथ बिजली चमकने और तेज़ से अति तेज़ बारिश के दौर जारी रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि—
खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें।
नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहें।
आकाशीय बिजली के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े न हों।
प्रशासन और मौसम विभाग की ओर से जारी एडवाइजरी का पालन करें।
लगातार बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *