उत्तराखंड के मसूरी में किंक्रेग शटल व्यवस्था फेल, लाइब्रेरी चौक-कैंपटी रोड पर लंबा ट्रैफिक जाम……..

मसूरी: यातायात जाम से मुक्ति पाने के लिए प्रशासन द्वारा किंक्रेग से शटल सर्विस शुरू की गई है, जिसमें टैम्पो ट्रैवलर को किंक्रेग में ही रोककर वहां से पर्यटकों को शटल सर्विस के माध्यम से गंतव्य तक भेजने की व्यवस्था की गई है।

कैंपटी फाल जाने वाली बसों और भारी चार पहिया वाहनों को गज्जी बैंड से कार्ट मैकेंजी रोड हाथी पांव होते हुए जीरो प्वाइंट की ओर भेजा जा रहा है।

इसके बावजूद, सुबह सात बजे से ही किंक्रेग में जाम लगना शुरू हो जाता है। किंक्रेग-लाइब्रेरी चौक-जीरो प्वाइंट कैंपटी रोड पर जाम पूरे दिन और रात तक बना रहता है।

दूसरी ओर, जेपी बैंड से टहरी बाईपास मार्ग पर जबरखेत तक लोग जाम से परेशान हैं। मैसानिक लाज बस स्टैंड से अपर मालरोड, घंटाघर मलिंगार, चार दुकान तक स्थिति और भी खराब है। मोतीलाल नेहरू मार्ग पर तो पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है।

इस संबंध में कोतवाल देवेंद्र चौहान ने कहा कि पुलिस व्यवस्था बनाने का प्रयास कर रही है, लेकिन पिक्चर पैलेस और लंढौर क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों को सीधे आने दिया जा रहा है।

यदि पुलिस ऐसा कर रही है, तो उन्हें बताया जाएगा कि इस क्षेत्र में आने वालों को सीधे आने दिया जाए।

होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल और सचिव अजय भार्गव ने कहा कि जब उन्हें इस स्थिति का पता चला, तो उन्होंने प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पर्यटकों को परेशान किया गया, तो इसका नकारात्मक प्रभाव पर्यटन पर पड़ेगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *