उत्तराखंड में सूर्यधार मार्ग पर बही पुलिया, थानो-भोगपुर से कटे गांव, भाई को गोद में उठाकर नाला पार करती बहन की तस्वीर वायरल………

देहरादून: आपदा प्रभावित क्षेत्र में हालात का जायजा लेने के लिए विधायक बृजभूषण गैरोला और ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह ने संबंधित अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण किया।

जौलीग्रांट में बारिश के कारण सूर्यधार मार्ग पर अस्थाई पुलिया बह गई। जिसके चलते क्षेत्र के करीब आधा दर्जन गांवों का थानो-भोगपुर मुख्य मार्ग से संपर्क प्रभावित हो गया है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों और स्थानीय ग्रामीणों को उठानी पड़ रही है।

आपदा प्रभावित क्षेत्र में हालात का जायजा लेने के लिए विधायक बृजभूषण गैरोला और ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह ने संबंधित अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण किया। इस दौरान तय किया गया कि फिलहाल ग्रामीणों की आवाजाही के लिए वैकल्पिक मार्ग तैयार किया जाएगा। बरसात का मौसम खत्म होने के बाद स्थायी रूप से पुलिया का निर्माण कराया जाएगा।

अमगढ़ खाले की स्थिति लगातार बिगड़ी है। ग्रामीणों के अनुसार, पहले खाले की चौड़ाई करीब 20 फीट थी, लेकिन पिछले वर्ष और हाल में आए तेज बहाव के कारण इसकी चौड़ाई बढ़कर करीब 150 फीट तक हो गई है। इससे आवाजाही बेहद जोखिम भरी हो गई है।

क्षेत्र की तस्वीरें हालात की गंभीरता को दिखा रही हैं। गडूल पंचायत के सिल्ला चौकी में ग्रामीणों को खाला पार कर आवागमन करना पड़ रहा है। वहीं, एक छात्रा की अपने छोटे भाई को गोद में उठाकर खाला पार करते हुए तस्वीर सामने आई है, जो बच्चों की परेशानी को बयां कर रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *