उत्तराखंड में भाजपा का कुनबा बढ़ा, शामिल हुए कई राजनीतिक चेहरे………

देहरादून: भाजपा प्रदेश मुख्यालय में मंगलवार को आयोजित सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया और उन्हें प्राथमिक सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर कुंदन परिहार ने कहा कि भाजपा केवल राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र प्रथम की विचारधारा पर आधारित संगठन है।

जन-जन तक पहुंचाने में मिलेगी मदद
उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित की भावना से काम करने वाले लोगों का भाजपा में हमेशा स्वागत है। नए कार्यकर्ताओं के जुड़ने से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।

सदस्यता ग्रहण करने वालों में राजीव ठुकराल, पुनीत सेठी, मयंक मेहता, नितिन सेठी, पारस छाबड़ा, मोहित अरोड़ा, विवेक गंभीर, मानस अरोड़ा, सरवनजीत सिंह, गुरुदत्त सिंह, हर्षदीप सिंह और ललित कुमार सहित कई राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल रहे।

कार्यक्रम के अंत में नए सदस्यों ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और भाजपा की विचारधारा को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *