उत्तराखंड में उद्योगपति मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ के दर्शन, मंदिर समिति को दान दिए दस करोड़……….

देहरादून: उद्योगपति एवं रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने सोमवार को भगवान बदरीविशाल और बाबा केदारनाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने देश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। साथ ही श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) को दस करोड़ रुपये का दान भी दिया।

बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि उद्योगपति मुकेश अंबानी सुबह पहले बदरीनाथ धाम पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने केदारनाथ धाम पहुंचकर बाबा केदारनाथ के दर्शन और पूजा-अर्चना की।

बदरी-केदारनाथ दर्शन कर मुकेश अंबानी ने बीकेटीसी को दस करोड़ रुपये के दो चेक भेंट किए। इनमें बदरीनाथ धाम की व्यवस्थाओं के लिए पांच करोड़ रुपये और केदारनाथ धाम के लिए पांच करोड़ रुपये दिए।

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि अंबानी परिवार की भगवान बदरीविशाल और बाबा केदारनाथ के प्रति गहरी आस्था है। बीकेटीसी के पदाधिकारियों ने मुकेश अंबानी का स्वागत कर उन्हें प्रसाद भेंट किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *