उत्तराखंड के नंदादेवी पार्क में दिखे हिमालयन थार, साइबेरियन विजल, काला भालू, 40 ट्रैप कैमरे खोलेंगे नए राज………

देहरादून: नंदादेवी पार्क में काला भालू से लेकर पिका तक दिख रहे हैं। निगरानी टीम अभियान के अंतिम पड़ाव सरसो पताल तक पहुंच गई। टीम ने अभियान के दौरान कई जगहों पर ट्रैप कैमरे भी लगाए हैं, जिनसे भी वन्यजीवों के बारे में और नई जानकारी सामने आ सकती है।

नंदादेवी नेशनल पार्क में जैव विविधता निगरानी के लिए गई टीम अभियान के अंतिम पड़ाव सरसो पताल तक पहुंच गई है। इस दौरान टीम को प्रत्यक्ष तौर पर हिमालयन थार, साइबेरियन विजल, काला भालू और पिका जैसे कई वन्यजीव दिखाई दिए हैं।

इसके अलावा स्नो लेपर्ड जैसे वन्यजीवों भी मिले हैं। टीम ने अभियान के दौरान कई जगहों पर ट्रैप कैमरे भी लगाए हैं, जिनसे भी वन्यजीवों के बारे में और नई जानकारी सामने आ सकती है। नंदा देवी नेशनल पार्क में हर दस साल में टीम अभियान को जाती है।

छह जीव प्रत्यक्ष तौर पर दिखाई दिए
इस अभियान की शुरुआत सात जून को हुई थी, अब टीम अभियान के तहत चिह्नित अंतिम स्थल सरसो पताल तक पहुंच गई है। टीम को कई जगहों पर हिमालयन थार, साइबेरियन विजल, काला भालू,भरल, पिका समेत छह जीव प्रत्यक्ष तौर पर दिखाई दिए हैं।

डीएफओ अभिमन्यु बताते हैं कि इसके अलावा टीम को हिम तेंदुआ, रेड फॉक्स समेत 11 अन्य स्तनधारी वन्यजीवों के स्केट (मल) मिले हैं, जिनसे उनके संबंधित इलाके में होने की उपस्थिति का पता चलता है। चिड़ियों समेत अन्य जानकारी भी रिपोर्ट की गई है।

40 कैमरा ट्रैप खोलेंगे नए राज
डीएफओ अभिमन्यु बताते हैं कि अभियान के दौरान टीम ने विभिन्न जगहों पर 40 कैमरा ट्रैप को लगाया है। वापस लौटते समय टीम कैमरा ट्रैप को निकालते हुए आएगी। इनसे मिलने वाले फोटोग्राफ में संभव है कि उनसे नई जानकारी मिल सके। इसके अलावा टीम वनस्पतियों से जुड़ा अध्ययन कर रही है।

वनाधिकारियों के अनुसार टीम वापस आकर रिपोर्ट तैयार करेगी, उससे और भी जानकारी सामने आ सकेगी। टीम सरसो पताल में दो दिन रहने के बाद वापस लौटना शुरू करेगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *