उत्तराखंड में भारी ओलावृष्टि से नकदी फसलें एवं बागवानी को भारी नुकसान। मिट्टी में मिली किसानों की मेहनत…….

देहरादून: धनोल्टी विधानसभा की ग्राम पंचायत रौतू की बेली, फेडी-किमोड़ा, ब्रहमसारी में सोमवार शाम को हुई अचानक भारी ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया।

तेज बारिश के साथ गिरे बड़े-बड़े ओलों ने खेतों में खड़ी नकदी फसलों एवं फलदार पौधों को भारी नुकसान पहुंचाया, जिससे ग्राम पंचायत के किसानों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि इस बार उनकी आय का मुख्य स्रोत यही फसलें थीं, लेकिन अचानक आई ओलावृष्टि ने उनकी उम्मीदों को झटका दे दिया।

खेतों में बिछी फसलें एवं खड़े उद्यान अचानक पूरी तरह चकनाचूर हो गए और कई किसानों की मेहनत कुछ ही देर में बर्बाद हो गई। इससे पूर्व अप्रैल माह में भी ओलावृष्टि से किसानों को काफी नुकसान हुआ था।

क्षेत्र पंचायत सदस्य श्री रमेश विष्ट, प्रधान श्रीमती पूजा पंवार ने प्रभावित किसानों ने प्रशासन से तत्काल नुकसान का सर्वे कराने और शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है। जन प्रतिनिधियों का कहना है कि यदि समय रहते राहत नहीं मिली, तो किसानों आर्थिक स्थिति और खराब हो सकती है।

उन्होंने सरकार से फसल बीमा योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने तथा भविष्य में प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के लिए स्थायी समाधान विकसित करने की भी मांग की है। क्षेत्र में ओलावृष्टि के बाद मायूसी का माहौल है और किसान अब सरकार से सहायता की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *