हरिद्वार में श्री रामलीला समिति लकड़हारान ज्वालापुर के 120वें वार्षिक उत्सव का भव्य शुभारंभ, प्रथम दिन श्रवण कुमार एवं कैलाश लीला का हुआ मंचन………

हरिद्वार: श्री रामलीला समिति रजिस्टर्ड लकड़हारान, ज्वालापुर के 120वें वार्षिक रामलीला उत्सव का शुभारंभ रविवार को विधिवत रूप से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रानीपुर विधायक आदेश चौहान द्वारा किया गया। इस अवसर पर रामलीला मंच का विधिवत पूजन किया गया। इसके पश्चात रामलीला के प्रथम दिन श्रवण कुमार तथा कैलाश लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी पहुंचे।

कार्यक्रम के दौरान रामलीला समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। मंचन के दौरान कलाकारों ने अपने शानदार अभिनय से भगवान श्रीराम की मर्यादा, माता-पिता के प्रति श्रद्धा और सनातन संस्कृति के विभिन्न संदेशों को जीवंत किया।

मुख्य अतिथि रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि रामलीला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी सनातन संस्कृति, संस्कारों और धार्मिक परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि 120 वर्षों से लगातार रामलीला का आयोजन किया जाना ज्वालापुर क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उन्होंने समिति के सभी पदाधिकारियों एवं कलाकारों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

श्री रामलीला समिति के अध्यक्ष नितिन अधिकारी ने कहा कि समिति द्वारा 120वें वार्षिक उत्सव को भव्य एवं व्यवस्थित रूप से आयोजित करने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। उन्होंने कहा कि रामलीला के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों और सनातन संस्कृति के संदेश को समाज तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में रामलीला मंचन देखने पहुंचने की अपील की।

समिति के मंत्री प्रदीप पत्थर वाले (रिंकू) ने कहा कि 120 वर्षों की यह परंपरा समिति के पदाधिकारियों, कलाकारों और क्षेत्रवासियों की आस्था एवं सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि रामलीला के प्रत्येक मंचन में धार्मिक एवं सामाजिक संदेश देने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग कर रहे सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर समिति के संरक्षक श्री राम सरदार,नरेंद्र अधिकारी, मधुसूदन हेम्मनके, शोभित खेड़ेवाले, उदित वशिष्ठ, आशुतोष चक्रपाणि, गौरव चक्रपाणि,प्रवीण खेड़ेवाले, दीपांकर चक्रपाणि, शिवांकर चक्रपाणि,तन्मय सरदार,सत्यम अधिकारी,नितीश सिखौला, उदित सिखौला,अभिषेक चाकलान,अरुण भक्त,शिवनारायण जोशी, आलोक चौहान, शिवम अधिकारी, हर्षित अधिकारी, गोविंद मल्ल, आशीष शर्मा,मोहित गोस्वामी,आकाश सिखौला, पदाधिकारी, सदस्य, कलाकार एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। रामलीला मंचन के दौरान पूरा वातावरण भगवान श्रीराम के जयकारों से भक्तिमय हो गया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *