उत्तराखंड में नहीं मिली पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ को जमानत, भेजा गया जेल…….

देहरादून: दिनांक 05-01-2026 को कोतवाली डालनवाला पर दुष्यंत कुमार गौतम, राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तराखण्ड प्रदेश प्रभारी भाजपा द्वारा एक लिखित तहरीर दी कि सुरेश राठौर, पूर्व विधायक ज्वालापुर विधानसभा हरिद्वार व एक्ट्रेस उर्मिला सनावर के द्वारा कुछ राजनैतिक पार्टियों से मिली भगत कर सुनियोजित रुप से आपराधिक षडयंत्र रचते हुए झूठी व मनगढंत ऑडियो व वीडियो बनाकर वादी, उनकी पार्टी एंव अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों की छवि खराब करने, झूठी ऑडियो व वीडियो का आपसी वार्तालाप करके सोशल मीडिया पर पोस्ट कर शान्ति व्यवस्था भंग करने, उपद्रव व दंगे फैलाने का प्रयास करने के सम्बन्ध में दी गई।

प्रकरण की संवेदनशीलता के दृष्टिगत पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त सुरेश राठौर को दिनांक 14-06-2026 को बिहारीगढ़ फ्लाईओवर के पास गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को आज न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां उनकी जमानत याचिका को निरस्त करते हुवे न्यायालय द्वारा सुरेश राठौड़ को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार सुद्धोवाला भेजा गया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *