उत्तराखंड में उत्तर प्रदेश से दोगुनी बिजली खर्च कर रहा प्रत्येक व्यक्ति, राष्ट्रीय औसत से भी निकले आगे…….

देहरादून: उत्तराखंड ने प्रति व्यक्ति ऊर्जा खपत में पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश को पीछे छोड़ दिया है। विद्युत मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार उत्तराखंड में प्रति व्यक्ति बिजली खपत 1556 यूनिट दर्ज हुई है, जबकि उत्तर प्रदेश में यह आंकड़ा केवल 750 यूनिट है।

मतलब यह कि उत्तराखंड में हर व्यक्ति यूपी की तुलना में औसतन दोगुने से भी अधिक बिजली खर्च कर रहा है।

उत्तराखंड में प्रति व्यक्ति बिजली खपत उत्तर प्रदेश से दोगुना होना राज्य की बढ़ती आर्थिक गतिविधियों और विकास की ओर संकेत करता है।

अधिक बिजली उपयोग को आमतौर पर उद्योगों के विस्तार, बेहतर बुनियादी सुविधाओं, बढ़ती आय व आधुनिक जीवनशैली से जोड़कर देखा जाता है।

इसका मतलब है कि राज्य में घरों, व्यवसायों और औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली का उपयोग लगातार बढ़ रहा है।

कम आबादी के बावजूद उत्तराखंड में प्रति व्यक्ति बिजली खपत अधिक है। यह राज्य की आर्थिक मजबूती, जीवन स्तर में सुधार और बढ़ती विकास दर का महत्वपूर्ण संकेत है।

उत्तराखंड राष्ट्रीय औसत से आगे
उत्तराखंड प्रति व्यक्ति बिजली खपत के मामले में राष्ट्रीय औसत से आगे निकल गया है। राज्य में प्रति व्यक्ति बिजली खपत 1556 यूनिट राष्ट्रीय औसत 1331 यूनिट से अधिक है।

वहीं उत्तर प्रदेश में यह आंकड़ा 750 यूनिट और बिहार में 344 यूनिट है। यह संकेत है कि उत्तराखंड में आर्थिक गतिविधियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *