नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़, पर्यटकों की भारी आमद दर्ज की गई, जिससे होटल-गेस्ट हाउस भर गए……..

नैनीताल: सरोवर नगरी में शुक्रवार को सैलानियों की आमद बढ़ गई। होटल-गेस्ट हाउसों के अधिकांश कमरे पैक हो गए, अलबत्ता पार्किंग की उपलब्धता की वजह से रूसी बाइपास और नारायण नगर में पर्यटक वाहन रोकने की नौबत नहीं आई।

पुलिस ने शनिवार को भीड़ उमड़ने पर यातायात और डायवर्जन प्लान लागू करने की तैयारी की है। कालाढूंगी रोड, हल्द्वानी रोड से डेढ़ हजार से अधिक वाहनों की एंट्री हुई। करीब पांच हजार से अधिक पर्यटकों के आने का अनुमान है।

पर्यटकों की आमद बढ़ी
शहर में शुक्रवार दोपहर बाद से पर्यटकों की आमद बढ़ी तो पर्यटन स्थल स्नोव्यू, हिमालय दर्शन, वाटरफाल, केव गार्डन, चिड़ियाघर समेत अन्य पर्यटन स्थलों में रौनक बढ़ गई। पर्यटकों ने माल रोड में सैर सपाटा किया।

समीपवर्ती पंगोट, मुक्तेश्वर, रामगढ़, खुर्पाताल में भी चहल पहल बढ़ी है। तल्लीताल थाने के थानाध्यक्ष मनोज नयाल ने बताया कि रूसी बाइपास में पर्यटक वाहन नहीं रोके गए और बेरोकटोक आने दिया गया।

भीड़ बढ़ने और शहर की पार्किंग फुल होने पर शनिवार को वाहन रोके जाएंगे। भवाली रोड में दोपहर बाद वाहनों की कतार लगी रही। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने बताया कि शनिवार और रविवार को भी सैलानियों की आमद अधिक रहने की संभावना है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *