मुंबई में प्रवासी उत्तराखंड वासियों से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आत्मीय संवाद………

मुम्बई: मुख्यसेवक के रूप में पाँच वर्षों की विकास यात्रा और जनसेवा के संकल्प को किया साझा। पिछले पाँच वर्षों में प्रवास उत्तराखंड वासियों के मान-सम्मान और गौरव को नई पहचान मिली।

राज्य सरकार ने प्रवासी उत्तराखंडवासियों को उत्तराखंड के विकास की महत्वपूर्ण भागीदार बनाया। देश-विदेश में रह रहे उत्तराखंड वासियों से राज्य के विकास में निरंतर सहयोग का आह्वान।

उत्तराखंड की संस्कृति, लोक परंपराओं और देवभूमि की पहचान को वैश्विक स्तर पर सशक्त करने में प्रवासी समाज की भूमिका की सराहना। सरकार और प्रवासी उत्तराखंडवासियों के बीच संवाद, समन्वय और सहभागिता लगातार मजबूत हुई है।

मुख्यमंत्री ने कहा—जहाँ भी उत्तराखंडवासी हैं, वे राज्य के सांस्कृतिक दूत और सबसे बड़े ब्रांड एंबेसडर हैं। प्रवासी समाज ने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत करते हुए सरकार की विकास यात्रा और जनहितकारी निर्णयों पर विश्वास व्यक्त किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *