उत्तराखंड में यहाँ अवैध खनन पर 5 रिटेल भंडारण निरस्त, जानिए किन पर गिरी गाज……..

हरिद्वार: उत्तराखंड में अवैध खनन के खिलाफ भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हरिद्वार जनपद में संचालित पांच रिटेल खनन भंडारण (Retail Storage) निरस्त कर दिए हैं।

यह कार्रवाई विभाग द्वारा चलाए जा रहे अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ सघन अभियान के तहत की गई है।
भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग के निदेशक राजपाल लेघा के नेतृत्व में की गई छापेमारी के दौरान हरिद्वार जिले के विभिन्न रिटेल भंडारणों की जांच की गई।

जांच में एक ही खनन सत्र के दौरान दो बार से अधिक अवैध अनियमितता पाए जाने पर खनन भंडारण नियमावली के तहत इन रिटेल भंडारणों की स्वीकृति तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी गई।

इन 5 रिटेल भंडारणों पर गिरी गाज-
विभाग द्वारा जिन रिटेल भंडारणों को निरस्त किया गया है, उनमें शामिल हैं—

राकेश कुमार, ग्राम जैतपुर, तहसील लक्सर (भंडारण स्थल- ग्राम रामपुर रायघटी)
मैसर्स चौहान ट्रेडिंग कंपनी, प्रो. रोहित, ग्राम भिक्कमपुर जीतपुर, तहसील लक्सर
अमरदीप रणावत, देहरादून (भंडारण स्थल- ग्राम भिक्कमपुर जीतपुर, लक्सर)
मैसर्स मां दुर्गा इंटरप्राइजेज, प्रो. कविता, ग्राम कबूलपुर रायघटी (भंडारण स्थल- ग्राम भिक्कमपुर, लक्सर)
राबिया अंसारी, ग्राम भिक्कमपुर, तहसील लक्सर
अवैध खनन पर नहीं होगी कोई रियायत

भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग के निदेशक राजपाल लेघा ने स्पष्ट कहा कि राज्य सरकार की नीति के अनुरूप प्रदेश में अवैध खनन, अवैध परिवहन और अवैध भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति या संस्था एक खनन सत्र में दो बार से अधिक अनियमितता करते हुए पकड़ी जाएगी, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि विभाग किसी भी परिस्थिति में अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं करेगा और सरकार के राजस्व की सुरक्षा के लिए आगे भी ऐसे सघन अभियान लगातार जारी रहेंगे। साथ ही अवैध खनन से जुड़ी शिकायतों पर भी त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

प्रदेशभर में जारी रहेगा अभियान
भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए प्रदेशभर में निरीक्षण, छापेमारी और प्रवर्तन की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए सरकार के राजस्व हितों की रक्षा की जाएगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *