उत्तराखंड में रुड़की को मिली आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स की सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने किया लोकार्पण……….

रुड़की: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रुड़की में हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) द्वारा लगभग 3.75 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने परिसर का निरीक्षण किया और खिलाड़ियों व खेल प्रशिक्षकों से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं की जानकारी भी ली।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खेलों के समग्र विकास और खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आधुनिक खेल अवसंरचना युवाओं की प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसी उद्देश्य से प्रदेश के प्रत्येक जिले में खेल सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, ताकि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण एवं अभ्यास का अवसर मिल सके।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेलों को नई पहचान मिली है। उत्तराखंड सरकार भी नई खेल नीति के माध्यम से खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने, बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराने तथा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग प्रदान कर रही है।

उन्होंने कहा कि इस आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स के निर्माण से हरिद्वार, रुड़की और आसपास के क्षेत्रों के खिलाड़ियों को आधुनिक खेल सुविधाओं का लाभ मिलेगा। इससे युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ेगी और वे विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

इस अवसर पर परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष मधु सिंह, रुड़की मेयर अनीता अग्रवाल, मेलाधिकारी कुंभ सोनिका, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, खेल विभाग के अधिकारी, प्रशिक्षक, खिलाड़ी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *