उत्तराखंड में यहाँ स्कूल पहुंचे CDO, शिक्षक मिले नदारद। खंड शिक्षा अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब…….

नैनीताल: ऊत्तराखण्ड में नैनीताल के मुख्य विकास अधिकारी (सी.डी.ओ.)ने धारी और भीमताल के दो स्कूलों का औचक निरीक्षण कर कक्षा 12 के बच्चों की क्लास ली। उन्होंने, हेड़िया विद्यालय में शिक्षकों की अनुपस्थिति पर सख्त रुख अपनाया। सी.डी.ओ.ने जिलाधिकारी को अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी है।

मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डेय ने धारी और भीमताल ब्लॉक के दो विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान हेड़िया गांव के विद्यालय में गंभीर लापरवाही मिली।

जानकारी मिली कि हेड़िया गांव के विद्यालय में कुल 13 बच्चे अध्ययनरत हैं जबकी इस विद्यालय में पिछले तीन दिनो में एक भी शिक्षक उपस्थित नहीं हुआ है। मौजूद दोनों नियमित शिक्षक अवकाश पर हैं।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि ये क्षेत्र जंगली जानवरों वाला है। ऐसी स्थिति में बच्चों को असुरक्षित छोड़ना खतरनाक है। उन्होंने तत्काल खंड शिक्षा अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब किया है।

धारी के संत सोमवारी महाराज राजकीय इंटर कॉलेज में कुल 306 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। निरीक्षण के दौरान सभी शिक्षक उपस्थित मिले और व्यवस्थाएं संतोषजनक मिली तो सी.डी.ओ.ने यहां कक्षा 12 के बच्चों की क्लास ली।

उन्होंने बच्चों से संवाद कर कड़ी मेहनत करने, बड़ा लक्ष्य निर्धारित करने के साथ अनुशासित जीवन जीने को कहा। उन्होंने, शिक्षकों को निर्देश दिए कि विद्यालय में शैक्षणिक गुणवत्ता बनाए रखें और बच्चों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान दें।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *