उत्तराखंड में शेर सिंह के बाद अब सिपाही अमित कुमार का वीडियो वायरल, विभाग में हड़कंप……….

देहरादून: उत्तराखंड पुलिस में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। पुलिस जवान शेर सिंह के बाद अब एक अन्य सिपाही अमित कुमार का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि अमित कुमार वर्तमान में पिथौरागढ़ जिले में तैनात हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है और पूरे घटनाक्रम पर अधिकारियों की नजर बनी हुई है।

पहले शेर सिंह ने दिया था इस्तीफे का ऐलान
गौरतलब है कि इससे पहले उत्तराखंड पुलिस के जवान शेर सिंह ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित प्रदर्शन के दौरान मंच से अपने इस्तीफे की घोषणा की थी। इस दौरान उन्होंने विभाग और व्यवस्था को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए थे।

साथ ही पूरे मामले की सीबीआई और ईडी से जांच कराने की मांग भी उठाई थी। उनके बयान के बाद मामला राज्यभर में चर्चा का विषय बन गया था।

अब अमित कुमार का वीडियो बना चर्चा का केंद्र
इसी बीच अब सिपाही अमित कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग के भीतर इसे लेकर अलग-अलग तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

वीडियो में अमित कुमार शेर सिंह का समर्थन करते नजर आ रहे हैं। अमित ने बोला कि “20जुलाई को हमारे भाई बहनों को पीटा गया। जंतर मंतर पर पहुंचे हमारे भाई शेर सिंह का एनकाउंटर करने को कह रहे है, तो मैं ये कहना चाहता हूँ कि उनका एनकाउंटर करोगे तो मेरा भी एनकाउंटर कर दो, क्योंकि मैं भी इस नौकरी से रिजाइन देना चाहता हूं, मुझे ये नौकरी नहीं करनी।”

पुलिस विभाग के लिए संवेदनशील मामला
सूत्रों के अनुसार, अनुशासित बल माने जाने वाले पुलिस विभाग में इस तरह लगातार वायरल हो रहे वीडियो को गंभीर और संवेदनशील विषय माना जा रहा है। विभागीय स्तर पर पूरे मामले पर नजर रखी जा रही है और आगे की कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार किया जा रहा है।

वायरल वीडियो की नहीं हुई स्वतंत्र पुष्टि
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं। हालांकि, पर्वतजन वायरल वीडियो की सत्यता अथवा उसमें किए गए दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता है।

मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होने के लिए पुलिस विभाग की आधिकारिक प्रतिक्रिया और जांच का इंतजार किया जा रहा है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *