मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को सूर्यधार झील के रूप में एक नया तोहफा दिया है।

सूर्यधार झील मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के ड्रीम प्रोजेक्टों में से एक है। इस झील से क्षे़त्र को पेयजल और सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध होगा।
इससे लगभग 18 गांवों को सिंचाई और 19 गांवों को ग्रेविटी पेयजल मिलेगा। बता दें कि इस क्षेत्र में लंबे समय से पेयजल और खेतों की सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता न होने की समस्या रही है। क्षेत्रवासियों की इसी दिक्कत को समझते हुए मुख्यमंत्री ने  सूर्यधार में झील बनाने का ऐलान किया था।

जिसका आज उनके द्वारा उद्घाटन कर यह झील जनता को समर्पित कर दी गयी है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र द्वारा समय-समय पर सूर्यधार निर्माणाधीन कार्य की समीक्षा की गई।
जिस कारण रिकार्ड समय में यह झील बनकर तैयार हो गई है।
यह झील आने वाले दिनों में देहरादून जिले में नए पर्यटक स्थल के रूप भी उभरेगी।


यहां पर सरकार की योजना नौकायन के साथ ही लोगों को प्रकृति का दीदार कराने व अन्य पर्यटन गतिविधियां संचालित करने की है।
खेल के साथ ही यहां मेलों का आयोजन भी किया जायेगा, ताकि दूर दराज से लोग यहाँ आकर प्रकृति का लुत्फ ले सकें।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *