सूत्रों के हवाले से खुलासा,अनिल बलूनी सीएम और पुष्कर सिंह धामी डिप्टी सीएम ?  …

 

देहरादून । त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा इस्तीफा दिए जाने के बाद मुख्यमंत्री के पद की रेस में कई नाम है,लेकिन जो सबसे बड़ा नाम मुख्यमंत्री पद के लिए उभर रहा है वह राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी का है। इसके अलावा सूत्रों ने जानकारी दी है कि उपमुख्यमंत्री पद के लिए खटीमा के विधायक पुष्कर सिंह धामी का चयन हो सकता है।

हालांकि खुलासा न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता, लेकिन सूत्रों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व कहीं ना कहीं गढ़वाल और कुमाऊं के बीच के संतुलन के साथ ही ठाकुर एवं ब्राह्मण के संतुलन को भी 2022 विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत साथ लेना चाहता है। यहां ध्यान रहे कि बतौर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बेहद निकट रहे काबीना मंत्री धन सिंह रावत का नाम भी सामने आ रहा है,लेकिन अधिकांश लोगों में उनके नाम के साथ ही यह भी चर्चा है कि यदि ऐसा हुआ तो बदलाव क्या हुआ?

यानि यह कहा जा सकता है की धन सिंह रावत कथित रूप से त्रिवेंद्र सिंह रावत के ही खेमे के हैं और सूत्रों ने यह जानकारी भी दी है की उनका नाम कथित रूप से खुद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ही आगे बढ़ाया है जबकि भाजपा संगठन के सामने इन दोनों के नाम से अलग किसी नए नाम पर विचार करने का दबाव है।

इसमें भी उत्तराखंड की राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण ब्राह्मण और ठाकुर के साथ ही गढ़वाल एवं कुमाऊं के फार्मूले को सटीक तरह से साधने की राजनीति कहीं काम कर रही है। सूत्रों का कहना है कि इस लिहाज में कथित रूप से भाजपा को वर्तमान राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी जो कि गढ़वाल से हैं और कुमाऊं के खटीमा के विधायक पुष्कर सिंह धामी का नाम सही लग रहा है।

इधर अनिल बलूनी ब्राह्मण है तो उधर पुष्कर सिंह धामी ठाकुर हैं। पुष्कर सिंह धामी के बारे में यह भी ज्ञातव्य हो कि वह पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के मौजूदा राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के भांजे हैं। बहरहाल सूत्रों का कहना है कि इन दो नामों पर भाजपा केंद्रीय नेतृत्व आगे कदम बढ़ा सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी में कितना दम है? यह भविष्य के गर्भ में है। लेकिन सूत्र पुरजोर तरीके से यही दावा कर रहें हैं कि सीएम अनिल बलूनी और डिप्टी सीएम पुष्कर सिंह धामी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *