हरिद्वार में टाटा द्वारा ओलंपिक में अच्छा प्रदर्शन करने वाली हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया को भेंट की गई कार……

रुड़की : टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वाली महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया को टाटा की ओर से कार भेंट की गई। वक्ताओं ने वंदना कटारिया के खेल की जमकर सराहना की इसके साथ ही देश की बेटियों के लिए वंदना को प्रेरणास्रोत बताया।

टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को टाटा ने कार देने की घोषणा की थी। हरिद्वार निवासी वंदना कटारिया ने ओलंपिक में भाग लिया और महिला हॉकी टीम में शानदार प्रदर्शन करते हुए हैट्रिक लगाई थी। उन्हें आज रुड़की के किशनपुर स्थित टाटा शोरूम में कम्पनी की ओर से अल्ट्रोज कार भेंट की गई।इससे पूर्व ढोल और आतिशबाजी के साथ उनका स्वागत किया गया।

इस मौके पर हाकी खिलाड़ी वंदना कटारिया ने कहा कि उनकी टीम मेडल प्राप्त नहीं कर पाई हैं, लेकिन देश ने उनकी पूरी टीम का जो सम्मान किया है उससे सभी खिलाड़ियों का उत्साह चरम पर है। वह जहां पर भी जा रही है उनको सम्मान पदक विजेता की भांति ही हो रहा है।

उनके साथ उनके परिवार का भी सम्मान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य अब अगले वर्ष होने वाली प्रतियोगिता पर है। उन्होंने कहा कि यदि कुछ कर गुजरने का जुनून हो तो सफलता जरूर मिलती है। तमाम विपरीत परिस्थितियों में उन्होंने इस मुकाम को हासिल किया है।

उन्होंने कहा कि अपनी रुचि के अनुसार सभी को खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। अपने आप को इतना तपा दो कि रास्ते खुद ब खुद मिलने लगे। उन्होंने कड़ी मेहनत की है।

इस मौके पर टाटा मोटर्स शोरूम के मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश सिंघल ने कहा कि यह खुशी की बात है कि वंदना कटारिया रुड़की के शोरूम से गाड़ी प्राप्त कर रही है। इस मौके पर पूर्व महापौर यशपाल राणा, भाजपा नेता मास्टर सत्यपाल, शोरूम के महाप्रबंधक सुधीर त्यागी, जसवीर सिंह के अलावा वंदना कटारिया का परिवार मौजूद रहा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *