आज 20 अगस्त 2026 दिन गुरुवार, क्या कहते है आपकी किस्मत के सितारे, जानिए अपना राशिफल……..
मेष राशि:
परिस्थितियां प्रतिकूल हैं, किसी परेशानी में आ सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, वाहन धीरे चलाएं, कोई रिस्क मत लीजिएगा। प्रेम-संतान की स्थिति पहले से सुधार चुकी है और व्यापार भी लगभग ठीक है। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।
वृषभ राशि:
जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है, डेटिंग के लिए अच्छा अवसर मिलेगा। प्रेम-संतान अच्छा है, व्यापार बहुत अच्छा है, लेकिन कड़क भाषा के प्रयोग से बचें वरना प्रॉब्लम होगी। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।
मिथुन राशि:
शत्रु एक्टिव रहेंगे और छोटी-मोटी परेशानियां शारीरिक रूप से आपको परेशान करेंगी। प्रेम-संतान बहुत अच्छा रहेगा, व्यापार भी लगभग ठीक रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कर्क राशि:
भावनाओं में बहकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। प्रेम में तू-तू मैं-मैं का संकेत है और विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम, व्यापार अच्छा है और स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम (मानसिक स्वास्थ्य थोड़ा खराब स्थिति में) रहेगा। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।
सिंह राशि
ऊर्जावान बने हुए हैं, स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है। प्रेम में थोड़ी दूरी चल रही है, संतान को लेकर थोड़ा मन परेशान है। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का योग बन रहा है लेकिन गृह कलह के भी संकेत हैं। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम, व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
कन्या राशि
कन्या राशि का स्वास्थ्य ठीक है, लेकिन सर में कुछ भारीपन और नेत्र से संबंधित परेशानी इत्यादि बनी रहेगी। पिता से दूरी रहेगी, राजनीतिक पक्ष थोड़ा सा बहुत सपोर्ट नहीं करेंगे, उच्च अधिकारियों का आशीर्वाद उतना नहीं मिल पाएगा, सरकार से पंगेबाजी भी मत करें। बाकी स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, प्रेम और संतान की स्थिति अत्यधिक अच्छी है और व्यापार बहुत अच्छा है। कोई भी नया काम शुरू करना चाहते हैं तो आप एनालाइज करके आगे बढ़ सकते हैं। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।
तुला राशि
स्वास्थ्य मध्यम है, ऊर्जा का स्तर घटा हुआ है। प्रेम और संतान भी मध्यम हैं, व्यापार बहुत अच्छा है। धनागमन होगा, कुटुंबों में वृद्धि होगी, लेकिन निवेश करेंगे तो घाटा होगा, ध्यान रखिएगा। मसूर की दाल या कोई भी लाल वस्तु दान करना शुभ होगा।
वृश्चिक राशि
भाग्यवान बने हुए हैं, आकर्षण के केंद्र बने हुए हैं, सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है। जिस चीज़ की जरूरत होगी, उसकी उपलब्धता होगी जीवन में। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्छी है, व्यापार भी बहुत अच्छा है। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
धनु राशि:
खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम, प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार बहुत अच्छा है, अभी निवेश मत करिएगा, चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।
मकर राशि:
आय के नवीन स्रोत बनेंगे, पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा, रुका हुआ धन वापस होगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा है, शुभ समाचार की प्राप्ति का योग बन रहा है। लाल वस्तु दान करना शुभ होगा।
कुंभ राशि:
राजनीतिक लाभ मिलेगा, कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी, व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम, प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम है, व्यापार बहुत अच्छा है। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
मीन राशि:
जोखिम से उबर चुके हैं, स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। प्रेम-संतान की स्थिति पहले से बेहतर है, व्यापारिक स्थिति भी अच्छी है, यात्रा का योग बन रहा है। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे, बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।

