आज 9 जुलाई 2026 दिन गुरुवार, क्या कहते है आपकी किस्मत के सितारे, जानिए अपना राशिफल……..

मेष राशि- सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य की स्थिति ठीक चल रही है। प्रेम संतान की स्थिति काफी अच्छी है, व्यापारिक स्थिति भी अच्छी है और निवेश के लिए बड़ा ही उपयुक्त समय बना हुआ है, आप निवेश करिए। अगर नए प्रेम में जाना चाहते हैं, तो थोड़ा रुक जाइए, थोड़ा वेट कर लीजिए एक-दो दिन का, इसके बाद फिर उसके बारे में सोचिएगा। बाकी स्थिति आपकी अच्छी है। बजरंगबली को प्रणाम करना और लाल वस्त्र धारण करना उचित होगा, शुभ होगा।

 

 

 

 

वृषभ राशि- चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। मन परेशान रहेगा, अज्ञात परेशानियों से मानसिक स्थिति खराब रहेगी। सर दर्द, नेत्र पीड़ा संभव है। प्रेम संतान की स्थिति आपकी काफी अच्छी है, व्यापारिक स्थिति भी अच्छी है और निवेश के लिए उपयुक्त समय है, लेकिन थोड़ा सा सलाह लेकर के किसी की। ऐसे नहीं, क्योंकि द्वादश भाव का चंद्रमा धन हानि भी देता है। द्वितीय भाव में जो धन का मालिक है, वहां पर सूर्य और बुध की स्थिति बनी हुई है, इसलिए निवेश करना चाहिए। लेकिन किसी से राय लेकर, क्योंकि चंद्रमा द्वादश भाव में है। तो बाकी सारी स्थिति आपकी अच्छी है। मसूर की दाल दान करना आपके लिए शुभ होगा।

 

 

 

 

मिथुन राशि- आय के नए मार्ग बनेंगे, पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे, रुका हुआ धन वापस मिलेगा। यात्रा का योग बन रहा है और शुभ समाचार की प्राप्ति दिख रही है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। नए व्यापार के लिए, नए प्रेम के लिए यह सही समय नहीं है। आपका पंचमेश केतु के साथ संयोग कर रहा है, पुराने को भी थोड़ा संभाल के लेकर चलिए, वरना ब्रेकअप जैसी बात दिखती है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

 

 

 

 

कर्क राशि – व्यावसायिक स्थिति सुदृढ़ हो रही है, कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगा, राजनीतिक लाभ होगा। स्वास्थ्य में सुधार है, प्रेम संतान की स्थिति बड़ी ही अच्छी है, व्यापार बहुत अच्छा बना हुआ है। निवेश सोच समझ के करना चाहिए। चंद्रमा की स्थिति बहुत अच्छी है, लेकिन धन भाव में शुक्र और केतु का संयोग है, इसलिए सोच समझ कर निवेश आपको करना चाहिए। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

 

 

 

 

सिंह राशि- जोखिम से उभर चुके हैं, स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है। प्रेम-संतान की स्थिति अभी भी थोड़ी मध्यम बनी हुई है लेकिन शुभ बनी हुई है। व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी है, सब कुछ बहुत अच्छा है। निवेश करने के लिए भी उपयुक्त समय है। और दूर का प्रेम मिलेगा या जो मौजूदा प्रेम है वो दूर जाएगा, लेकिन मैं दूरी की बात कर रहा हूं जो फिजिकल दूरी होगी, मानसिक दूरी नहीं होगी। सफेद वस्तु किसी भी गरीब को दान करना जैसे चावल, चीनी, दूध इत्यादि आपके लिए शुभ होगा।

 

 

 

कन्या राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं, चोट-चपेट लग सकता है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है, व्यापार भी बहुत अच्छा है। निवेश के लिए थोड़ा रुक जाइए। मसूर की दाल या लाल वस्तु दान करना शुभ होगा।

 

 

 

तुला राशि – एन्जॉयिंग समय। जीवनसाथी का साथ बहुत अच्छा इस समय भाएगा आपको। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है, नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी है। बहुत आनंददायक जीवन इस समय दिख रहा है आपका। बजरंगबली को प्रणाम करना और उन्हें कोई भी लाल मिठाई या लाल फल चढ़ाना आपके लिए शुभ होगा।

 

 

 

 

वृश्चिक राशि- शत्रु उपद्रव संभव है लेकिन शत्रु शमन भी संभव है। स्वास्थ्य छोटी-मोटी परेशानियों से परेशान रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है, व्यापारिक स्थिति भी आपकी बहुत अच्छी चल रही है। निवेश करिए और पीली वस्तु पास रखिए या पीला वस्त्र धारण करना आपके लिए शुभ होगा।

 

 

 

 

धनु राशि: भावनाओं में बहके कोई निर्णय मत लीजिएगा। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। स्वास्थ्य आपका थोड़ा मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम चल रहा है। व्यापार अच्छा चल रहा है। नए जीवन में, नए प्रेम के जीवन में अभी प्रवेश मत करिएगा। थोड़ा रुक जाइए। बजरंग बली को प्रणाम करना शुभ होगा।

 

 

 

मकर राशि: भौतिक सुख-संपदा में निवेश करिए, भूमि, भवन, वाहन में निवेश करिए। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम है। व्यापार थोड़ा मध्यम चल रहा है। गृह-कलह के संकेत हैं। थोड़ा ध्यान देकर के आगे बढ़िएगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

 

 

 

कुंभ राशि: व्यावसायिक सफलता मिलेगी। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है, व्यापार भी बहुत अच्छा चल रहा है। एक अच्छी स्थिति आपकी दिखाई पड़ रही है। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

 

 

मीन राशि: मीन राशि की स्थिति अच्छी है, धन दायक है, कुटुंबों में वृद्धि होगी। लिक्विड फंड में बढ़ोतरी होगी। प्रेम-संतान में सुधार होगा। व्यापार भी अच्छा है लेकिन निवेश मत करिएगा, धन हानि के संकेत हैं। लाल वस्तु पास रखना या लाल वस्त्र पहनना आपके लिए शुभ होगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *