आज दिन बुधवार 21 जुलाई क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे जानिए अपना राशिफल…..

मेष:: दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। जो लोग मिट्टी के व्यवसाय से जुड़े है उनके लिए दिन फायदेमंद रहेगा। आपको अपनी मेहनत के कारण धन लाभ होगा। दुश्मन आपके प्रभाव से पस्त रहेंगे। आपको पारिवारिक सुख और शांति का लाभ मिलेगा। आप अपने जीवनसाथी से मन की बात शेयर करेंगे। व्यापार को बढ़ाने में पिता का सहयोग मिलेगा। शाम को दोस्तों से फोन पर बात होगी। जिससे आपको अच्छा महसूस होगा।

 

वृष:: आपका दिन खुशियों भरा रहेगा। नौकरी पाने के प्रयास सफल रहेगा। परिजनों से शुभ समाचार मिलाने के योग है। आपके आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। किसी विशेष व्यक्ति से आपको मदद मिल सकती है। बच्चों की जरूरतों का ध्यान रखें। लवमेट एक दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशीश करेंगे, इससे रिश्तो में मजबूती आयेगी। छात्रों के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। आपके व्यापार की गति बढ़ेगी।

 

मिथुन:: आपको धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। अगर किसी नए व्यापार की शुरूआत करना चाह रहें है तो राहुकाल देखकर ही शुरूआत करें। इस राशि के लोगों को अपने जीवनसाथी से बहुत सारा प्यार मिलेगा। बच्चे माता पिता के साथ धार्मिक कार्यें में मन लगायेंगे। इस राशि के लोगों के जीवन में आ रही विवाह संबंधी समस्याएं खत्म हो जायेगी। आपको मेहनत के अनुरूप ही सफलता हासिल होगी। आय के नए स्रोत मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।

 

कर्क:: आपकी गुम हुई पुरानी वस्तु वापस मिल जाएगी। आपको रेस्टोरेंट के बिजनेस में इनवेस्ट करने में लाभ होगा। आपको अपने जीवनसाथी से कोई उपहार भी मिल सकता है, जिससे आप दोनों के संबंध में मधुरता बढ़ेगी। दूसरों की बात भी अच्छे से समझने की कोशिश करें, आपको लाभ मिलेगा। सामने आयी समस्याओं को सुलझाने में आप सफल साबित होंगे। कानूनी मामलों में आपको जीत मिलेगी।

 

सिंह:: आपको अपने कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल होने वाली है। वाहन की पार्किंग सेफ जगह पर ही करें। वरना लम्बा चौड़ा फाइन भरना पड़ सकता है। दुश्मन भी आपके मित्र बन जाएंगे। सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी, ऐसा करने से आपको फायदा होगा। बच्चों का ज्यादा समय सोशल मीडिया पर बित सकता है। महिलाएं अपने घर के कामों से जल्द ही फ्रि हो जायेगी, उनके लिए दिन राहतपूर्ण है।

 

कन्या:: आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रही रहेगी। अपने कार्यो में कामयाबी का परचम लहरयेंगे। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है। पढ़ाई को लेकर आपके टीचर्स आपको क्लास में सम्मानित कर सकते है। आप खुद को फिट महसूस करेंगे। अगर आप समाजिक कार्यो में सहयोग देने की सोच रहे है तो इससे आपको लाभ मिलने के आसार नजर आ रहें हैं। माता-पिता का आर्शीवाद आप पर बना रहेगा।

 

तुला:: जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में शुभ लाभ है। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें। हरा रंग शुभ है। मूंग का दान करें।

 

वृश्चिक:: चन्द्रमा आज इसी राशि में है। जॉब में कोई बड़ा लाभ हो सकता है। छात्रों को कॅरियर में सफलता की प्राप्ति होगी। सफेद रंग शुभ है। सवा किलो उड़द का दान करें।

 

धनु:: आज सायंकाल 06:30 बजे के बाद चन्द्र का इस राशि में व सूर्य का कर्क गोचर अति अनुकूल है। प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। लाल रंग शुभ है।

 

मकर:: शनि के इसी राशि में व चन्द्रमा के वृश्चिक राशि में गोचर से प्रत्येक कार्यों में लाभ है। मीडिया व बैंकिंग जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आसमानी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। तिल का दान करें।

 

कुंभ:: गुरु अभी इसी राशि में हैं। सायंकाल 06:30 के बाद चन्द्रमा का एकादश भाव में गोचर बिजनेस में लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन सुखद रहेगा। हरा रंग शुभ है। मसूर की दाल का दान करें।

 

मीन:: गुरु का द्वादश व चन्द्र का नवम गोचर जॉब में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। बिजनेस में तनाव संभावित है। नारंगी रंग शुभ है। हनुमान जी की पूजा करते रहें। गेंहू का दान करें। यात्रा हो सकती है

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *