आज 9 नवंबर 2026 दिन सोमवार, क्या कहते है आपकी किस्सम के सितारे, जानिए अपना राशिफल……..
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपकी मनपसंद जगह पर ट्रांसफर हो सकता है और उम्मीद से अधिक लाभ की संभावना बनी हुई है। परिवार के लोगों में अंडरस्टैंडिंग बढ़ेगी तथा घर पर मेहमानों के आने से अच्छा माहौल रहेगा। अगर मन में कोई बात परेशान कर रही है, तो दोस्तों से साझा करें। जीवनसाथी के साथ डिनर का प्लान आपके रिश्ते में मधुरता बढ़ाएगा।
वृष राशि
आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। मेहनत का परिणाम आपके पक्ष में आएगा और समाज में आपके सराहनीय काम का सम्मान किया जाएगा। आत्मविश्वास से किए गए कार्य आपको सफलता दिलाएंगे। शाम का समय परिवार के साथ हंसी-खुशी बीतेगा। मन पूजा-पाठ में लगेगा और किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। पढ़ाई में अच्छे परिणाम के लिए बड़ों का सहयोग मिलेगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
मिथुन राशि
आज आपका दिन आनंद और उत्साह से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपने काम में कुछ नए विचार लेकर आएंगे, और आपका सकारात्मक रवैया नौकरी में तरक्की दिलाएगा। बॉस आपके काम की सराहना करेंगे। बिजनेस के सिलसिले में की गई यात्राएं लाभकारी रहेंगी। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और आपकी रचनात्मक प्रतिभा खुलकर सामने आएगी। ऑफिस में आपके ड्रेसिंग सेंस की तारीफ होगी। छात्रों के लिए दिन अच्छा है।
कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। यदि आप कंस्ट्रक्शन के बिजनेस से जुड़े हैं, तो लाभ के योग हैं और आप अपने काम में कुछ परिवर्तन लाने का मन बना सकते हैं। दांपत्य जीवन में एक-दूसरे पर विश्वास बनाए रखें, रिश्ता मजबूत होगा। बिजनेस मीटिंग के सिलसिले में दूसरे शहर जाना पड़ सकता है, जो लाभदायक साबित होगी। किसी महत्वपूर्ण मामले में आपसे सलाह ली जाएगी। लवमेट्स के लिए दिन अच्छा है।
सिंह राशि
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। यदि आप फाइनेंस डिपार्टमेंट या सेल्स में हैं, तो अपनी नॉलेज से आपको काफी फायदा मिलेगा। वैवाहिक जीवन में नयापन लाने के लिए जीवनसाथी को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं। पुरानी किसी बात को लेकर उलझन हो सकती है, लेकिन जल्द ही सब ठीक हो जाएगा। कार्यों को लेकर आत्मविश्वास बना रहेगा। कारोबार से जुड़े जरूरी काम पूरे होंगे और बच्चों से कुछ नया सीखने को मिलेगा।
कन्या राशि
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और आप किसी विशेष कार्य का हिस्सा बन सकते हैं। लंबे समय से फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है। स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों के लिए दिन उत्तम रहेगा। खुद पर विश्वास बनाए रखें ताकि मुश्किल परिस्थिति का डटकर सामना कर सकें। लवमेट से सरप्राइज मिलने से पूरा दिन मन प्रसन्न रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है।
तुला राशि
आज आपका दिन खुशहाल बीतेगा। शिक्षा से जुड़ी कोई मनोकामना पूरी होगी और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त होंगे। अपने खानपान पर ध्यान देने से सेहत फिट एंड फाइन रहेगी। एजुकेशन सेक्टर में काम कर रहे लोगों को अच्छा फायदा मिलेगा। अपनी वाणी पर संयम रखें, क्योंकि एक गलत बात बनते हुए कार्यों में रुकावट ला सकती है। जरूरतमंद लोगों का सहयोग करने से आत्मिक प्रसन्नता मिलेगी। लवमेट्स घूमने का प्लान बनाएंगे।
वृश्चिक राशि
आज आपका दिन पॉजिटिव रहेगा। बिजनेस के सिलसिले में बनाई गई योजनाएं कारगर साबित होंगी और धन लाभ की संभावना बढ़ेगी। मास कम्युनिकेशन के छात्रों के लिए खास अवसर मिल सकते हैं। कलात्मक चीजों के प्रति उत्साह बढ़ेगा और मित्रों के साथ क्राफ्ट एग्जीबिशन में जा सकते हैं। सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखें और किसी भी बात पर तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी।
धनु राशि
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। लाभ के नए अवसर सामने आएंगे और परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। कठिन परिश्रम का फल मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के आसार खुलेंगे। हालांकि, आप अपने लक्ष्य से थोड़ा भटक भी सकते हैं, लेकिन अपनों का साथ आपको सही दिशा में ले जाएगा। जॉब के कुछ अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। लवमेट से उपहार मिलने से रिश्ता और मजबूत होगा।
मकर राशि
आज का दिन आपके परिवार के लिए नई खुशियां लाने वाला है। नए काम करने की सोच से धन लाभ के अवसर मिलेंगे और लोग आपकी योजनाओं पर काम करने के लिए सलाह लेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। छात्र अपनी पढ़ाई में नए बदलाव करेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए कार्यों को समय पर पूरा करना फायदेमंद रहेगा। लवमेट के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने का मौका मिलेगा, जिससे एक-दूसरे को और बेहतर जान सकेंगे।
कुंभ राशि
आज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। बिजनेस पार्टनर के साथ मिलकर किए गए कार्यों से फायदा होगा और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। अच्छे स्वास्थ्य के लिए अपनी डाइट में सीजनल फ्रूट्स शामिल करें। परिवारजनों के आपसी सामंजस्य से घर की किसी समस्या का समाधान निकलेगा। दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बन सकता है। छात्र अपने पढ़ाई के टाइम टेबल में बदलाव करेंगे।
मीन राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। प्रॉपर्टी खरीदने का विचार बना रहे लोग किसी प्रॉपर्टी डीलर से बातचीत कर सकते हैं। बिजनेस के सिलसिले में राज्य से बाहर जाना पड़ सकता है। इंजीनियरिंग के स्टूडेंट्स का प्लेसमेंट अच्छा रहेगा। आत्मविश्वास बनाए रखें और उत्साह के साथ कार्य करें, सफलता अवश्य मिलेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और आय में बढ़ोतरी से आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। लवमेट्स के लिए दिन शानदार है।

