आज दिन बुधवार 29 सितंबर क्या कहतें हैं आपकी किस्मत के सितारें जानिए अपना राशिफ़ल ……

मेष:: आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के जीवन मे आज नवीन मधुरता बनी रहेगी, जो लोग रोजगार की दिशा में तलाश कर रहे हैं, आज उसमें वह सफलता हासिल करेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज यदि आपकी कोई पारिवारिक सदस्यों से कलह चल रही थी, तो आज वह भी समाप्त होगी, लेकिन आज आपको क्रोध व भावुकता में किसी भी निर्णय पर नहीं पहुंचना है, नहीं तो वह आपके लिए मुसीबत का कारण बन सकती है।

 

 

 

वृष:: आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने व्यवसाय में यदि किसी नई योजना को चालू करेंगे, तो वह आपके लिए फलीभूत होगी, लेकिन आपके कुछ शत्रु आज आपके लिए कुछ नई मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं, जिनसे आपको सावधान रहना होगा व अपनी बुद्धि का इस्तेमाल करके उनसे बाहर निकलना होगा। सायंकाल के समय किसी यात्रा का प्रसंग प्रबल होगा, लेकिन इसमें आपको वाहन की खराबी के कारण अक्समात कुछ धन व्यय करना पड़ सकता है।

 

 

 

मिथुन:: आज का दिन आपके लिए मध्यमरूप से फलदायक रहेगा। आज आपको अपने किसी मित्र के सहयोग से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा। विद्यार्थियों की आज तरक्की के योग बन रहे हैं, लेकिन किसी सहयोगी के कारण आज आपको विश्वासघात का सामना करना पड़ सकता है, जिसके कारण आप थोड़ा निराश भी होंगे। सायंकाल के समय आज आप कुछ धार्मिक आयोजनों में व्यतीत कर सकते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से किए गए प्रयासों में आज आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी।

 

 

 

कर्क:: आज का दिन आपकी महत्वकाक्षाओ की पूर्ति का दिन रहेगा। आज आप अपने परिवार के सदस्यों की महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति करने में सफल रहेंगे, जिससे परिवार के छोटे बच्चे आपसे प्रसन्न होंगे। परिवार के किसी सदस्य के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो आज आप उसे अपने किसी परिजन की मदद से सुलझाने में सफल रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की वाणी में आज कठोरता आएगी, जिससे उनके रिश्तो में भी दरार पड़ सकती है, इसलिए आप सावधान रहें। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ कहीं बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं।

 

 

 

 

सिंह:: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आजीविका के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आज सफलता हासिल होगी। यदि आज आपके कार्यक्षेत्र में कोई वाद-विवाद की स्थिति हो, तो आपको उससे बचने की कोशिश करनी होगी, नहीं तो आपको अपने अधिकारियों के कोप का भजन करना पड़ सकता है। आज आपके पिताजी को कोई रोग परेशान कर सकता है। यदि ऐसा हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें, नहीं तो भविष्य में वह रोग कोई बड़ी बीमारी का रूप ले सकता है। आज आपको व्यर्थ की उलझनों में पड़ने की आवश्यकता नहीं है।

 

 

 

 

कन्या:: आज का दिन भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। आज यदि आप अपने माता पिता के आशीर्वाद व सलाह से किसी नए व्यवसाय या कहीं पर धन का निवेश करेंगे, तो वह आपके लिए फलदायक रहेगा। साझेदारी में यदि आपने किसी व्यापार को किया हुआ है, तो आज उसमें भी आपको भरपूर लाभ हो सकता है। ससुराल पक्ष से रिश्तो में यदि कोई अनबन चल रही थी, तो आज उसमें सुधार होगा। शासन व सत्ता का भी आज आपको भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है। रोजगार के क्षेत्र में आ रही समस्याओं का समाधान खोजने में आज आप सफल रहेंगे।

 

 

 

तुला:: आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। आज आपकी किसी प्रिय वस्तु की प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होगी। यदि आपका कोई कानूनी वाद विवाद मामला कोर्ट में चल रहा है, तो उसमें भी आज आपको सफलता हाथ लगेगी, लेकिन आज आपको अपने विरोधियों को पहचानना होगा, क्योंकि वह आपके शत्रु के रूप में ही आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। राजकीय पक्ष से व्यापार कर रहे जातकों को भी आज लाभ होगा।

 

 

 

वृश्चिक:: आज आपके व्यवसाय की योजनाओं को बल मिलेगा, इसलिए आज आपको दिनभर लाभ के अवसर प्राप्त होते रहेंगे, लेकिन आपको अपनी बुद्धि और विवेक से उन्हें पहचानना होगा आज आपको किसी के भी बकहने से कहीं भी निवेश नहीं करना है। यदि ऐसा किया, तो वह आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में आज कुछ गिरावट आ सकती है, जिसके कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने साथी से उपहार व सम्मान प्राप्त हो सकता है, लेकिन आज आपको अपनी आय और व्यय दोनों में संतुलन बना कर रखना होगा।

 

 

 

धनु:: आज विद्यार्थियों को शिक्षा व प्रतियोगिता में आशातीत सफलता प्राप्त होगी, जिसकी वह लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे, जिसके कारण उनका मन प्रसन्न होगा या परिवार के सदस्य भी उनके लिए किसी पार्टी का आयोजन भी कर सकते है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। यदि आज आप अपने किसी रिश्तेदार से धन का लेनदेन करेंगे, तो वह आपको किसी मुसीबत में डाल सकता है।

 

 

 

मकर ::आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। आज यदि आप किसी बैंक संस्था आदि से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो वह आज आपको आसानी से मिल जाएगा। नौकरी कर रहे जातक यदि किसी छोटे-मोटे पार्ट टाइम कार्य को करने की सोच रहे हैं, तो वह भी उसके लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। आज आपको अपने आस-पड़ोस में किसी भी वाद-विवाद में पडने से बचना होगा, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। ऑफिस में आज किसी नए प्रोजेक्ट पर काम कर सकते हैं।

 

 

 

 

कुंभ:: आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको परिवार के किसी कार्य को पूरा करने के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है व आप किसी संपत्ति की खरीदारी के लिए भी एडी चौटी का जोड़ लगाएंगे और उसे हासिल करके ही दम लेंगे। आज किसी कार्य नये कार्य मे निवेश करेंगे, तो वह भी आपको भरपूर लाभ देगा। यदि पुराने कर्जे चल रहे हैं,तो आज आपको उनसे मुक्ति मिलेगी। ऑफिस में आज आपको अपने काम में अपने सहयोगियों की मदद की आवश्यकता होगी।

 

 

 

मीन:: आज का दिन आपके व्यापार में नई-नई स्थितियों का निर्माण करेगा, लेकिन संतान पक्ष की ओर से आज आपको निराशा हाथ लग सकती है, क्योंकि आज आपको कोई अप्रिय समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण आपका मन विचलित होगा, लेकिन सायंकाल के समय आप अपने पिताजी से अपनी परेशानियां सांझा करेंगे, जिसके बाद आपको अच्छा महसूस होगा,और आज अक्समात धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। अविवाहित जातकों के लिए विवाह के लिए उत्तम प्रस्ताव आ सकते हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *