आज दिन बुधवार 1 दिसम्बर क्या कहतें हैं आपकी किस्मत के सितारें-जानिए अपना राशिफ़ल…..

मेष:: आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपके अंदर भोग विलास की भावना बढ़ेगी। आज धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों पर भी आप कुछ धन व्यय करेंगे। यदि आज आप ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो कुछ समय के लिए रुक जाए, क्योंकि उन रुपयों के वापस मिलने की संभावना बहुत कम है। आज सायंकाल से लेकर रात्रि तक आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि उसमें कुछ गिरावट आ सकती है।

 

 

 

वृष:: आज के दिन आपके जीवन में विध्न बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं। आज आपको जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइस गिफ्ट मिल सकता है। आज आप अपने किसी परिजन की मदद के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम कर सकते हैं। यदि आज आप अपने व्यापार में किसी को उधार देंगे, तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है, इसीलिए सावधान रहें।

 

 

 

मिथुन:: आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए अपने किसी भाई से मदद ले सकते हैं। आज आपको नौकरी में भी अपने मन मुताबिक कार्य करने को मिलेगा, जिसके कारण आपके मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। यदि परिवार के किसी सदस्य से आज कोई मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो, तो आपको चुप रहना ही बेहतर रहेगा। यदि आज किसी कार्य को करें, तो उसमें धैर्य बनाए रखें, तभी वह सफल होता दिख रहा है, लेकिन यदि आपने जल्दबाजी में किसी कार्य को किया, तो वह भविष्य मे आपके लिए कोई परेशानी खड़ी कर सकता है।

 

 

 

कर्क:: आज आपके आध्यात्मिक ज्ञान में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आप अपनी बुद्धि व विवेक से अपने व्यापार के लिए कुछ नई खोज करेंगे। आज आपको दूसरों की कमियों को ढूंढने से पहले अपने अंदर झांकना होगा कि आपके अंदर भी कुछ कमियां है, इसलिए आपको किसी दूसरे को गलत नहीं कहना हैं। आज यदि आप किसी संपत्ति को खरीदेंगे, तो वह आपको भविष्य में भरपूर लाभ देगी। सायंकाल के समय आज आप अपनी संतान की शिक्षा से संबंधित किसी वरिष्ठ सदस्य से मिलने जा सकते हैं।

 

 

 

सिंह:: आज आप अपनी कमाई का कुछ हिस्सा अपनी शान शौकत के लिए भी व्यय करेंगे, जिसे देखकर आपके परिवार के सदस्य भी आपसे ईर्ष्या करेंगे, इसलिए आपको उनसे सतर्क रहना होगा। आज आपको अपने परिवार के सदस्यों की मदद से किसी बहुमूल्य वस्तु की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार में आज आपको दिनभर छुटपुट लाभ के अवसर प्राप्त होते रहेंगे, लेकिन आपको उन्हें पहचानना होगा, तभी आप उनसे लाभ कमा पाने में सफल रहेंगे।

 

 

 

कन्या:: आज का दिन आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि का दिन रहेगा। सायंकाल से लेकर रात्रि तक आपके सामने कुछ ऐसे आवश्यक खर्च आएंगे, जो आपके ना चाहते हुए भी मजबूरी में करने पड़ेंगे, जिनके कारण आप परेशान रहेंगे। आज आपको संतान की शिक्षा से संबंधित कोई ऐसी सूचना सुनने को मिलेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। आज आपको अपने मन में नकारात्मक विचारों को आने से रोकना होगा, तभी आप अपने सभी कार्यों को आसानी से पूरा कर पाएंगे।

 

 

 

 

तुला:: आज के दिन आपका स्वास्थ्य कुछ नरम गरम रह सकता है। यदि आप नौकरी करते हैं, तो आज आपके अधिकारों में वृद्धि होगी और आपका उत्तरदायित्व बढेगा। परिवार के सदस्यों की ओर से आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। राज्य व समाज की ओर से आज आपको कोई सहयोग भी प्राप्त होगा। सायंकाल का समय आज आप अपनी नौकरी में कुछ ऐसे निर्णय लेने में सफल रहेंगे, जो आपके लिए लाभदायक रहेंगे।

 

 

 

वृश्चिक:: आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपको भाइयों से संबंधित कष्ट होने की संभावना दिख रही है। आज आपके सामने कुछ अनावश्यक खर्च आएंगे, जिनके कारण आप परेशान रहेंगे, इसलिए आपको अपने बढ़ते हुए खर्चे पर भी लगाम लगाने होगी। सायंकाल के समय आज आपको संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जो आपकी सफलता में चार चांद लगाएंगे।

 

 

 

धनु:: आज का दिन आप अध्यात्म के कार्य में व्यतीत होगा। आज आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं में कुछ कमी आ सकती है, जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। आज आप कुछ सामाजिक क्रियाकलापों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिसका आपको लाभ मिलेगा। आज आपको अपने मन की बात किसी दूसरे से उजागर करने से पहले ध्यान देना होगा। यदि आपने ऐसा किया, तो यह आपके लिए कोई परेशानी भी खड़ी कर सकता है।

 

 

 

 

मकर:: आज के दिन आपके निर्णय लेने की क्षमता से आपको लाभ मिलेगा। यदि आपका कोई कार्य वाद विवाद से लंबित है,तो आज उसमें आपको जीत मिल सकती है, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न चित्त होगा और आप अपने मित्रों व परिवार के सदस्यों के लिए किसी छोटी मोटी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। सायंकाल से लेकर रात्रि तक का समय आज आप किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

 

 

 

कुंभ:: आज के दिन आप अपने भविष्य की कुछ नई योजनाओं को लेकर लोगों से विचार-विमर्श कर सकते हैं, जिसमें आपको अपनी पत्नी व संतान के साथ की आवश्यकता होगी। सायंकाल का समय आज आप गाने बजाने में व्यतीत करेंगे। आज संतान की तरक्की से आपके खानदान का नाम ऊंचा होगा, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। व्यापार में भी आज आपको बुजुर्गों के सहयोग से किसी लंबे समय से रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी।

 

 

 

 

मीन:: आज का दिन आपके लिए कुछ चिंताग्रस्त रहने वाला है। आज आपको कोई ऐसी सूचना सुनने को मिलेगी, जिसके कारण आपकी चिंता बढ़ेगी, जिसके कारण आप अपनी मधुर वाणी का प्रयोग करके उसे शीघ्र ही समाप्त कर लेंगे। आज आपकी संतान व पत्नी के प्रति भी प्रेम भावना बढ़ेगी। रात्रि के समय आपके घर किसी स्थिति का आगमन हो सकता है। आज आप अपनी बुद्धि व विवेक का प्रयोग करके अपने व्यापार के कुछ निर्णयों को लेंगे तो उसमें सफल रहेंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *