काले चने से बनाएं कुरकुरे पकौड़े, स्वाद ऐसा कि सब पूछेंगे रेसिपी……..

देहरादून: शाम के समय चाय के साथ कुछ चटपटा खाने का मन हो तो चने के पकौड़े बना सकते हैं. ये स्वाद में लाजवाब होते हैं और इन्हें घर पर बनाना भी काफी आसान है। बेसन, काले चने, प्याज और हरी मिर्च से तैयार ये पकौड़े बाहर से कुरकुरे और अंदर से नरम बनते हैं।

शाम की चाय के साथ कुछ चटपटा और कुरकुरा खाने को मिल जाए तो दिनभर की थकान दूर हो जाती है। ऐसे में ज्यादातर लोग समोसे, ब्रेड पकौड़े या आलू के पकौड़े खाना पसंद करते हैं। लेकिन अगर आप हर बार एक जैसा नाश्ता खाकर बोर हो गए हैं तो इस बार काले चने के पकौड़े ट्राई कर सकते हैं। ये खाने में टेस्टी होते हैं और इन्हें बनाने के लिए बेसन, काले चने, प्याज और हरी मिर्च जैसी चीजों की जरूरत होती है।

काले चनों से बनने वाले ये पकौड़े बाहर से कुरकुरे और अंदर से नरम होते हैं। इन्हें आप शाम की चाय के साथ-साथ घर आए मेहमानों को भी बनाकर खिला सकते हैं। इनका स्वाद बढ़ाने के लिए हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ सर्व करें। खास बात यह है कि इन्हें बनाने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं होती। बस चनों को पहले से भिगोकर रखें और कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके घर पर गरमा-गरम पकौड़े तैयार कर लें। आइए जानते हैं काले चने के पकौड़े घर पर कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होगी।

बनाने के लिए ये चाहिये सामग्री-

1 कप बेसन

आधा कप काले चने

1 प्याज, बारीक कटा हुआ

1-2 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई

आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर

नमक स्वादानुसार

जरूरत के अनुसार पानी

तलने के लिए तेल

चने के पकौड़े बनाने का तरीका

चने के पकौड़े घर पर कैसे बनाएं।
चने के पकौड़े घर पर बनाने के लिए सबसे पहले काले चनों को अच्छी तरह धो लें। इन्हें रातभर या कम से कम 6 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रखें। इसके बाद पानी निकाल दें। अगर चने ज्यादा सख्त हों तो उन्हें हल्का उबालकर इस्तेमाल करें।

अब एक बड़े बर्तन में बेसन लें। इसमें भीगे हुए चने, बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, हल्दी पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें। थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गाढ़ा बैटर तैयार करें। ध्यान रखें कि बैटर बहुत पतला न हो, वरना पकौड़े अच्छी तरह नहीं बनेंगे।

अब कड़ाही में तेल डालकर गैस पर गर्म करें। तेल गर्म होने पर चम्मच या हाथ की मदद से थोड़ा-थोड़ा बैटर तेल में डालें। पकौड़ों को मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें। बीच-बीच में इन्हें पलटते रहें, ताकि पकौड़े चारों तरफ से अच्छी तरह पक जाएं।

जब पकौड़े सुनहरे और कुरकुरे हो जाएं तो इन्हें कड़ाही से निकालकर टिश्यू पेपर पर रखें, ताकि एक्स्ट्रा तेल निकल जाए। अब गरमा-गरम चने के पकौड़ों को हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ सर्व करें। शाम की चाय के साथ इनका स्वाद और भी बढ़ जाएगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *