आज दिन गुरुवार 15 जुलाई क्या कहतें हैं आपकी किस्मत के सितारें-जानिए अपना राशिफ़ल ….

मेष ::शेयर बाजार में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो ये समय अच्छा है, लेकिन किसी भी प्रकार की जल्दबाजी न करें। परेशानी या बाधा आने पर जानकार लोगों की मदद और सलाह अवश्य लें।

 

वृषभ:: धन की हानि का योग बना हुआ है। सावधान रहें। आज के दिन धन के मामले में विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। भूमि आदि से लाभ प्राप्त हो सकता है। कर्ज लेने का विचार आज मन में आ सकता है।

 

मिथुन:: परिश्रम में ही आज की सफलता छिपी है। यदि कोई कार्य अधूरा पड़ा है तो उसे आज पूर्ण करने की कोशिश करें। नए लोगों से संपर्क होगा, आज आय के स्त्रोत में वृद्धि का प्रबल योग भी बना हुआ है।

 

कर्क:: बाजार से लाभ प्राप्त करने की कोशिश में पूर्ण सफलता प्राप्त करने में दिक्कत आ सकती है। लेकिन धैर्य बनाएं रखें। आज आपके धैर्य की परीक्षा भी है। मन और चित्त दोनों को शांत रखने की कोशिश करें। प्रतिद्वंदियों से सावधान रहें।

 

सिंह ::चंद्रमा आज आपकी राशि में अपनी यात्रा को पूर्ण करने जा रहे हैं। चंद्रमा की शीतलता आज आपको भविष्य की रूपरेखा तय करने के लिए प्रेरित कर रही है। मन और दिमाग का संतुलन बनाने का प्रयास करें। बाजार की स्थिति से भी लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

 

कन्या: :लाभ की स्थिति बनी हुई है। आज के दिन आप किसी एक कार्य से धन प्राप्त नहीं करेंगे। कई कार्यों से भी आज धन प्राप्त कर सकते हैं। धन के मामले में सावधानी बरतें। खासतौर पर ऑनलाइन लेनदेन को लेकर विशेष सतर्कता बरतें।

 

तुला:: आज के दिन अपनी योजनाओं को अमलीजामा पहनाने की कोशिश करें। इसमें सफलता मिल सकती है। आज आपके पास विचारों की कोई कमी नहीं है। इन विचारों से भी आज आप लाभ प्राप्त कर सकते हैं। कर्ज देने की स्थिति से बचें।

 

वृश्चिक:: केतु आपकी राशि में विराजमान हैं। केतु आज आपके लिए लाभ के कुछ अच्छे अवसर ला सकते हैं। इसलिए इन अवसरों का लाभ उठाने का प्रयास करें। आज गलत कार्यों से दूर रहें, नहीं तो लाभ के स्थान पर हानि भी उठानी पड़ सकती है।

 

धनु:: आज कर्म के महत्व को जानना होगा। आज समय का प्रबंधन करें। इसी में आज की सफलता का राज भी छिपा हुआ है। धन के पीछे भागने की जरूरत नहीं है। आज आपको अपनी प्रतिभा को निखारने का प्रयास करना होगा।

 

मकर:: शनि देव आपकी राशि में वक्री होकर गोचर कर रहे हैं। शनि आज आपको आसानी से सफलता प्रदान नहीं करेंगे। इसलिए कठोर परिश्रम करने के लिए तैयार रहें। आज के दिन आपके कामों की सराहना हो सकती है। धन के लिए आज थोड़ा सा धैर्य रखना होगा।

 

कुंभ:: धन का उपयोग सोच समझ कर करें। धन के मामले में आज आपको सजग और जागरूक रहना होगा। आज भ्रम की स्थिति के कारण हानि भी उठानी पड़ सकती है। धन का निवेश भी आज ध्यान से करें, जल्दबाजी की स्थिति से बचें।

 

मीन:: जॉब और बिजनेस में आज लाभ की स्थिति बनी हुई है। लेकिन आज धोखा भी मिल सकता है, इसलिए आज के दिन सतर्कता भी बरतें। मन की बातों को सहज किसी के साथ शेयर न करें। आज नियमों का पालन करे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *