आज दिन गुरुवार 1 जुलाई क्या कहतें हैं आपकी किस्मत के सितारें-जानिए अपना राशिफ़ल …

मेष:: आज के दिन विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों के लिए अच्छे लाभ का योग है। किसी विशेष कार्य में पिता का सहयोग मिलेगा, इसलिए निराश न हों। क्या न करें- व्यर्थ में किसी से न उलझें।

 

वृष:: आज आप अपनी बातों को बहुत प्रभावशाली ढंग से रखने में सफल होंगे। अचानक धन लाभ या धन हानि की संभावना बन रही है। क्या न करें- आज मन को किसी भी तरह से अनियंत्रित न होने दें।

 

मिथुन:: आज के दिन आपकी सृजनात्मकता आपको अन्य साथियों से आगे ले जाएगी। खर्च की अधिकता रहेगी। पर आप प्रसन्न रहें, ज्यादा नुकसान नहीं होगा। क्या न करें-आंखें बंद करके किसी पर विश्वास न करें।

 

कर्क:: आज के दिन आप अपनों से गलतफहमियां दूर कर सकेंगे और नए वादे भी किए जाएंगे। मेहनत एवं अनुभव द्वारा कुछ नवीन स्थितियों को पाएंगे। क्या न करें-आज पैसे का निवेश न करें।

 

सिंह:: आज आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, धन की आवक बनी रहेगी, वहीं खर्च भी बढ़ सकते हैं. विशेष प्रयास करने पड़ेंगे। क्या न करें- आज विषम परिस्थितियों में भी साहस न खोएं।

 

कन्या:: आज यात्रा सुखद और मनोरंजक होगी। जीवनसाथी से संबंध थोड़े बेहतर होंगे। विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छे लाभ का योग है। क्या न करें-कोई भी जोखिम भरा कार्य आज न करें।

 

तुला:: आज शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छे लाभ का योग है। पिता और उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। क्या न करें- शत्रु पक्ष को आज खुद पर हावी न होने दें।

 

वृश्चिक:: आज आपके परिश्रम को उचित सम्मान मिलेगा एवं नई जिम्मेदारी का भार भी आपके कंधों पर डाला जाएगा। स्थान परिवर्तन संभव है। क्या न करें- खान-पान को असंयमित न होने दें।

 

धनु:: आज के दिन आपका पराक्रम और साहस खूब बढ़ा रहेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी. क्या न करें-अपनी वाणी को कठोर न करें।

 

मकर:: आज समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। किसी शुभ कार्य के होने का संकेत भी सितारे दे रहे हैं। क्या न करें-नए वाहन को लेकर असावधान न हों।

 

कुंभ:: आज के दिन आप अपने कामकाज को बढ़ाने में सफल होंगे। कार्य से संबंधित यात्राओं का लाभ मिलेगा। क्या न करें- आज किसी से वाद-विवाद न करें। इससे आपको ही नुकसान हो सकता है।

 

मीन:: आज का दिन प्रेम प्रसंग के लिए हर तरह से अनुकूल है किसी से भी बहस करने से बचें। मनोरंजन के लिए समय जरूर निकालें। क्या न करें- आज किसी भी बात का बतंगड़ न बनाएं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *