आज दिन शुक्रवार 2 जुलाई क्या कहतें हैं आपकी किस्मत के सितारे जानिए अपना राशिफल…..

मेष:: मेष राशि के जातकों को धन संबंधित मामलों को लेकर कोर्ट कचहरी तक जाना पड़ सकता है। धन एकत्रित करने के लिए बातचीत से समस्या का समाधान निकालने की कोशिश भी करेंगे, परंतु कुछ खास लाभ नहीं होगा। यात्रा की संभावना बन रही है। आर्थिक मामलों में समय सामान्य रहेगा।

 

वृषभ:: वृष राशि के जातक ज्यादा परफेक्शन ढूंढ़ने के चक्कर में कामकाज को समय सीमा में पूरा नहीं कर पाएंगे। जरूरत से ज्यादा सोच विचार करने की वजह से भ्रम की स्थितियां निर्मित हो सकती हैं। पहनावे व रहन-सहन को बेहतर बनाने के लिए ब्यूटी प्रॉडक्ट्स पर धन खर्च होने की संभावना है। कमाई के लिहाज से दिन सामान्य है।

 

मिथुन:: मिथुन राशि के जातकों की नकारात्मक सोच उन्हें परेशान कर सकती है। आपके गलत फैसलों की वजह से स्थितियों को सुधारने में बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। कमाई तो ठीक-ठाक होगी, परंतु धन बर्बाद होने की वजह से सेविंग नहीं हो पाएगी।

 

कर्क:: कर्क राशि के जातक अपनी कामयाबी के गूढ़ रहस्य को दूसरों से शेयर करें, यह आपके लिए भी कुछ नया सीखने का अवसर प्रदान करेगा। सामाजिक रिश्ते मजबूत होंगे। अंतर मन की आवाज सही फैसले लेने में मददगार रहेगी। सरकारी अनुमोदन प्राप्त हो सकता है। कमाई अच्छी होगी।

 

 

सिंह:: सिंह राशि के व्यापारी वर्ग के लिए धन समृद्धि बढ़ाने वाला समय रहेगा। व्यवसायिक तरक्की के लिए लोगों से बातचीत करने से लाभ होगा। शब्दों के सही प्रयोग से उच्च अधिकारियों को प्रभावित कर पाएंगे। एक से ज्यादा काम आज आपको पूरे करने पड़ सकते हैं।

 

कन्या:: कन्या राशि के जातकों को ध्यानपूर्वक अपने कार्यों को करना चाहिए, छोटी मोटी गलतियां आपके काम में हो सकती हैं। जिसका फायदा आपके विरोधी उठाकर आपके विरुद्ध कार्यवाही कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में दिन अच्छा है, परंतु बहुत ज्यादा धन खर्च करना आगे जाकर आपको मुश्किल में डाल सकता है।

 

तुला: :तुला राशि के जातकों को होने वाली घटना का पूर्वाभास हो सकता है और वह सावधानी से रहेंगे। अंतरमन की आवाज को ध्यानपूर्वक सुनें, कोई भी फैसला करने से पहले उसे दोबारा चेक जरूर कर लें। पैसा कमाने के साथ, पुराने पैसे को सही ढंग से निवेश कर आमदनी बढ़ाई जा सकती है। खर्च नियंत्रित रहेंगे।

 

वृश्चिक:: वृश्चिक राशि के जातकों को सचेत रहना चाहिए। धन संबंधित लेन-देन में पारदर्शिता बनाए रखें, आपकी मैनेजमेंट क्षमता आपको नई ऊंचाइयां प्रदान कर सकती है। नए व्यापारिक अनुबंध की शर्तों को ठीक से समझ लें। आर्थिक मामलों में लाभ होने की अच्छी संभावना है।

 

धनु:: धनु राशि के जातक अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ लंबी बातचीत के द्वारा रिश्तों को मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे। अपने बेसिक स्किल्स को बढ़ाकर करियर में तरक्की पा सकते हैं। आर्थिक मामलों में समय अच्छा जाएगा। ब्याज के रूप में धन प्राप्ति की संभावना है।

 

मकर:: मकर राशि के जातकों को उच्च अधिकारियों से बहुत ज्यादा अपेक्षाएं नहीं रखनी चाहिए। आप बहुत मेहनत करके कोई योजना बनाएंगे, परंतु वह उनको कुछ खास महसूस नहीं होगी, या आप उसे अच्छे से समझ नहीं पाएंगे। बातचीत में स्पष्टता लाने का प्रयास करें। आर्थिक मामलों में समय सामान्य है।

 

कुंभ:: कुंभ राशि के ट्रैवलिंग व होटल इंडस्ट्री से संबंधित जातकों के लिए अनुकूल समय रहेगा। अपने ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए पूरा दिमाग लगाकर काम करेंगे। घर से बैठकर काम करने वाले जातकों को लाभ होगा। भागदौड़ करने से ज्यादा दिमागी काम पर फोकस बढ़ेगा। अच्छी आमदनी होगी।

 

मीन::: मीन राशि के जातक सोशल मीडिया का सही उपयोग कर अपने काम को विस्तार दे सकते हैं। विज्ञापन करने से लाभ होगा। पेपर वर्क पूरा करने के लिए दिन अनुकूल है। आपका हुनर आप की वित्तीय स्थिति सुधारने में मददगार रहेगा। छोटी यात्रा अटके काम पूरे करने में सहायक बनेगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *