आज दिन रविवार 27 जून क्या कहतें हैं आपकी किस्मत के सितारें-जानिए अपना राशिफ़ल ….

मेष:: बिजनेस में नए संबंध बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सम्मान और सहयोग मिल मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा।कोई आपका गलत फायदा उठा सकता है। एक साथ कई मुश्किलें आ सकती हैं। समय पर काम पूरा नहीं कर पाएंगे।

 

वृष:: आज कुछ अतिरिक्त आमदनी हो सकती है। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। आपकी बातों से किसी को ठेस लग सकती है। बिजनेस प्लान लीक हो सकता है। पैसों के कारण किसी से अन-बन हो सकती है।

 

मिथुन:: पैसों के मामले सुलझ सकते हैं। दोस्त आपको समस्याओं से बाहर निकलने में मदद करेंगे। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। किसी नजदीकी व्यक्ति से अनबन हो सकती है। नए काम की शुरुआत के लिए दिन ठीक नहीं है। गले के रोग परेशान कर सकते हैं।

 

कर्क:: किसी चिंता से मुक्ति मिल सकती है। अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। आज आपकी महत्वाकांक्षा बड़ी हुई रहेगी।किसी से विवाद या बहस की स्थिति बन सकती है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। खर्च ज्यादा हो सकता है।

 

सिंह:: जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। रोजमर्रा के कामों से फायदा मिल सकता है। प्रॉपर्टी से भी लाभ होगा। काम ज्यादा होने से तनाव बढ़ सकता है। कानूनी मामलों में फंस सकते हैं। सेहत बिगड़ सकती है।

 

कन्या:: हर तरह के लक्ष्य आज आप पूरे कर सकते हैं। निवेश की योजना भी आज बन सकती है। उधार दिया पैसा मिल सकता है। आज बिजनेस में कोई रिस्क न लें। किसी को भी पैसा उधार देने से बचें। पुराने रोग भी आज आपको परेशान कर सकते हैं।

 

तुला:: आज कोई फायदेमंद सौदा हो सकता है। पुरानी बीमारी ठीक हो जाएगी। किस्मत का साथ भी मिलेगा। रुका हुआ पैसा आज मिल सकता है।बनती बात बिगड़ सकती है। दूसरों के मामले में दखल न दें। मेहनत से कुछ कम सफलता मिलेगी।

 

वृश्चिक:: नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। नए लोगों से संपर्क लाभ पहुंचाएगा। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। मनोरंजन के प्लान फेल हो सकते हैं। आज कहीं पैसा न फंसाए तो अच्छा है। पार्टनर आपकी भावनाओं को आहत कर सकता है।

 

धनु:: स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। आज आपकी सेहत भी सामान्य रहेगी। दांपत्य जीवन में खुशहाली से मन प्रसन्न रहेगा। दूसरों के कारण किसी विवाद में फंस सकते हैं। ऑफिस में कुछ परेशान हो सकते हैं। लेन-देन में सावधानी रखें।

 

मकर:: प्रॉपर्टी के मामलों में फायदा हो सकता है। परिवार में नया सदस्य आ सकता है। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलने के योग हैं। अस्पताल में खर्च ज्यादा होगा। दौड़-धूप से थकान हो सकती है। कोई महंगी चीज गुम हो सकती है।

 

कुंभ:: किसी पुरानी चिंता से मुक्ति मिल सकती है। सामाजिक मेल-जोल के मौके मिलेंगे। दोस्तों से सहयोग मिलेगा। बुरी आदतों के कारण परेशानी हो सकती है। नदी या तालाब में जाने से बचें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

 

मीन:: सेहत के लिहाज से दिन ठीक रहेगा। पिता के सहयोग से पैसों की समस्या दूर हो सकती है। बिजनेस में कोई नया सौदा करेंगे। जिद में आकर कोई गलत काम न करें। लोग आपकी भावुकता का फायदा उठा सकते हैं। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *