उत्तराखंड के हरिद्वार ग्राम बोडाहेड़ी में 22 महिलाएं और 29 पुरुषों के खिलाफ कार्रवाई, ड्रोन से हटवाए छतों पर जमा पत्थर……..

हरिद्वार: जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना पथरी क्षेत्र के ग्राम बोडाहेड़ी में 51 लोगों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू की है। इनमें 22 महिलाएं और 29 पुरुष शामिल हैं। पुलिस ने ड्रोन कैमरों की मदद से गांव की निगरानी कर छतों पर जमा ईंट-पत्थरों को हटवाया और भविष्य में ऐसी हरकत दोहराने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।

जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पूर्व बोडाहेड़ी गांव में दो पक्षों के बीच विवाद मारपीट और पथराव तक पहुंच गया था। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए थे। घटना के दौरान छतों से पथराव किए जाने से गांव की शांति व्यवस्था गंभीर रूप से प्रभावित हुई थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना पथरी पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। थानाध्यक्ष पथरी स्वयं पुलिस टीम और ड्रोन कैमरों के साथ गांव पहुंचे। ड्रोन सर्विलांस के दौरान कई मकानों की छतों पर ईंट और पत्थर रखे मिले, जिन्हें पुलिस की मौजूदगी में हटवाया गया।

पुलिस ने लोगों को स्पष्ट चेतावनी दी कि छतों पर अनावश्यक रूप से ईंट-पत्थर जमा रखना कानून व्यवस्था के लिए खतरा माना जाएगा और भविष्य में ऐसा पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अभियान के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका के मद्देनजर 22 महिलाओं और 29 पुरुषों के विरुद्ध धारा निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन प्रहार के तहत असामाजिक तत्वों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *