आज दिन शुक्रवार 25 जून क्या कहतें हैं आपकी किस्मत के सितारें-जानिए अपना राशिफ़ल …..

मेष:: धन की बचत करें। यदि आज ऐसा करने में असफल रहते हैं तो मानसिक तनाव की स्थिति बन सकती है। कोई नया कारोबार आरंभ करना चाहते हैं तो उसकी रणनीति बनाने में सफलता प्राप्त हो सकती है।

 

वृषभ:: व्यापार में आज उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। बाजार में यदि निवेश करने की योजना है तो धैर्य बनाएं रखें। धन से जुड़े मामलों में जल्दबाजी की स्थिति से बचें। नहीं तो हानि हो सकती है।

 

मिथुन: :गलत ढंग से धन प्राप्त करने की कोशिश न करें। आज लाभ और हानि दोनों का योग बना हुआ है। लाभ प्राप्त करने के लिए नियमों का पालन करें, नहीं तो अपयश भी प्राप्त हो सकता है। आज कर्ज लेने से बचें।

 

कर्क:: आज परिश्रम के अनुसार सफलता प्राप्त करने में बाधा आ सकती है। धन की बचत आज अचानक आपकी सहायता कर सकती है। भूमि या भवन लेने की योजना बना सकते हैं, लेकिन कर्ज लेने की स्थिति से बचनें का प्रयास करें।

 

सिंह:: भ्रम की स्थिति बनी रहेगी, जिस कारण लाभ की स्थिति प्रभावित हो सकती है। आज आप भविष्य की योजनाओं को पूरा करने के लिए कोई ठोस कदम आगे बढ़ा सकते हैं। कोई रूका हुआ कार्य पूर्ण हो सकता है। धन लाभ के लिए आज कठोर परिश्रम करना होगा।

कन्या:: धन के लेनदेन में सावधानी बरतें। प्रतिद्वंदी हानि पहुंचा सकते हैं। हिसाब किताब के मामले में आज अधिक सतर्क रहना होगा। व्यापार में लाभ की स्थिति बनी हुई है।।संपर्कों से लाभ प्राप्त हो सकता है। वाणी को खराब न करें।

 

तुला:: आज के दिन धन कमाने के कई आईडिया आपके पास रहेंगे। आज आप स्वयं और दूसरों को भी धन लाभ करने की स्थिति में रहेंगे। व्यापार को आज गति दे सकते हैं। रूका हुआ धन प्राप्त हो सकता है।

 

वृश्चिक:: आज समय पर सभी कार्यों को पूर्ण करने का प्रेशर परेशान कर सकता है। आय के स्त्रोत विकसित करने में सफलता प्राप्त कर सकते हैं, आज के दिन योजना बनाकर कार्य करें, सफलता मिलने की स्थिति दिखाई दे रही है।

 

धनु:: चंद्रमा आज आपकी राशि में विराजमान है. मन में उत्साह बना रहेगा। लोगों का सहयोग प्राप्त होगा
कोई रूका हुआ कार्य पूर्ण हो सकता है, इससे धन लाभ भी प्राप्त हो सकता है। आज के दिन मिलने वाले अवसरों का लाभ उठाएं।

 

मकर:: शनि देव आपकी राशि में विराजमान हैं, लेकिन शनि देव इस समय वक्री अवस्था में गोचर कर रहे हैं। इसलिए आज के दिन मिलाजुला फल प्राप्त होगा। धन के मामले में आज सावधानी बरतें। कर्ज देने से पहले अच्छे ढंग से जांच पड़ताल कर लें।

कुंभ:: देव गुरु बृहस्पति आपकी राशि में वक्री हो चुके हैं। धन के मामले में सावधानी बरतने की जरूरत है। आज अचानक हानि भी हो सकती है, इसलिए निवेश सोच समझ कर करें।

 

मीन:: आज आप भविष्य को ध्यान में रखकर कार्य करेंगे। समय की मांग भी यही है। निवेश के मामले में गंभीरता से कदम आगे बढ़ाएं। दिल और दिमाग का सही संतुलन बनाने का प्रयास करें। परिश्रम का फल प्राप्त होगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *