आज 31 अक्टूबर दिन सोमवार, क्या कहते है आपकी किस्मत के सितारे, जानिये अपना राशिफल….

मेष राशि: आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। कॉलेज से जुड़े किसी काम की भागदौड़ रहेगी। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की तैयारियों में आप व्यस्त रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में रुतबा बढ़ेगा। आप दूसरों के लिए सहायक रहेंगे। अपना समय आज आप अपने बच्चों के साथ बिताएंगे साथ ही पार्टनर को शॉपिंग पर ले जायेंगे। परिवार में खुशियां आएगी।

 

 

 

वृष राशि: आज आपका दिन शानदार रहेगा। किसी को दिए रुपए आपको वापस मिलेंगे ,जिनको आप अपने बिजनेस में इन्वेस्ट करके बिजनेस बढ़ाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, फिर भी आप अपना काम अच्छे से पूरा कर लेंगे। आपको सफलता अवश्य मिलेगी। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग आज अपने कार्यों में परिवर्तन लायेंगे। मानसिक उलझनों से आपको छुटकारा मिलेगा। किसी उच्च अधिकारी के सहयोग से आपको लाभ होगा।

 

 

 

 

मिथुन राशि: आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। व्यापार में आपको कम मेहनत के उपरांत भी अच्छा लाभ होगा। कंपनी में कोई इम्पोर्टेन्ट काम की जिम्मेदारी आपको दी जाएगी, जिसको आपको आप पूरी लगन से निभाएंगे। आपके निजी जीवन की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। दोस्त आज आपसे किसी टॉपिक में मदद मांग सकते हैं। सरकारी नौकरी के लिए दिए पेपर के अच्छे परिणाम हासिल होंगे।

 

 

 

कर्क राशि: आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। ऑफिस में आपको कोई बड़ा टारगेट मिलेगा। स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई करने के तरीके कों चेंज करेंगे जिससे उनको बेहतर परिणाम मिलेंगे। रास्ते मे किसी असहाय की मदद करने का मौका मिलेगा। आप उनकी हर संभव मदद करेंगे।

 

 

 

सिंह राशि: आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। किसी बढ़िया कंपनी से जॉब का बड़ा ऑफर आयेगा। आपके गृहस्थ जीवन में खुशियां भरी रहेंगी। बिजनेसमैन आज अपनी पेंडिंग डील फाइनल करेंगे, साथ ही कुछ नए क्लाइंट से जुड़ेंगे। आपकी टेंशन ख़त्म होंगी। ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट में सीखा रहे लोगों का दिन बेहतरीन रहेगा।

 

 

 

कन्या राशि: आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। आपकी वाणी में कठोरता आ सकती है। अपने व्यवहार को आज कण्ट्रोल रखें। उद्योग धंधे में आपको अधिक लाभ होगा। दांपत्य जीवन में एकता रहेगी। मित्रों के सहयोग से आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनेगी। आपकी माता जी आज आपके लिए कोई बेहतरीन सी डिश बनाएगी, जिसका आप आनंद उठाएंगे।

 

 

 

तुला राशि: आज आपका खुशहाल रहेगा। कामों को पूरा करने में आ रही अड़चने आज समाप्त होंगी। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। कोई नया प्रोजेक्ट आपको मिलेगा, जिसको आप पूरी जिम्मेदारी से पूरा करेंगे। पारिवारिक सुखों की अनुभूति होगी। रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। आपको वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी चाहिए।

 

 

 

वृश्चिक राशि: आज आपका कॉन्फिडेंस लेवल हाई रहेगा। बिजली विभाग के कर्मचारियों का आज दिन अच्छा रहेगा। इस राशि की महिलाओं का बिजनेस आज काफी तरक्की करेगा, अधिक लाभ होगा। लवमेट की गलतफहमियां आज ख़त्म होंगी, रिश्तों में प्यार बढ़ेगा। एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। कान से जुड़ी समस्या के लिए आज आप किसी अच्छे डॉक्टर को दिखा सकते है, इसके लिए आज का दिन अच्छा है।

 

 

 

धनु राशि: आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। परिवार में सुख-समृद्धि का माहौल रहेगा। दोस्तों के साथ किसी हिल स्टेशन पर जाने का मन बनायेंगे। अपने से बड़ों की सलाह से काम करेंगे, वो आपसे काफी प्रभावित होंगे। किसी नए भवन के निर्माण के लिए आज आप अपने भाईयों से विचार- विमर्श करेंगे।

 

 

 

 

मकर राशि: आज आपका दिन बढ़िया गुजरने वाला है। घरवाले आपकी तरक्की से प्रसन्न होंगे। लाइब्रेरियन की सैलरी में आज इन्क्रीमेंट होगा। आपकी इनकम में वृद्धि होगी। बच्चों के साथ शाम का डिनर बाहर करेंगे। उन्हें खुश होने की वजह देंगे। प्राइवेट कंपनी से जुड़े लोगों का प्रमोशन होने के योग हैं। सोची हुई कार्य यो आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को आज कोई भी निर्णय लेने से पहले उस पर गहन विचार कर लेना चाहिए। इस राशि के अविवाहितों के चल रही रिश्ते की बात जल्द पक्की हो जाएगी। कंस्ट्रक्शन के कारोबारियों का चल रहा प्रोजेक्ट जल्द पूरा होगा। आप नए कार्य में निवेश कर सकते हैं।

 

 

 

कुंभ राशि: आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को आज कोई भी निर्णय लेने से पहले उसपर गहन विचार कर लेना चाहिए। इस राशि के अविवाहितों के चल रही रिश्ते की बात जल्द पक्की हो जाएगी। कंस्ट्रक्शन के कारोबारियों का चल रहा प्रोजेक्ट जल्द पूरा होगा। आप नए कार्य में निवेश कर सकते हैं।

 

 

 

मीन राशि: आज आपका दिन उत्तम रहेगा। वर्किंग पेरेंट्स आज अपने बच्चों के लिए समय निकालेंगे और बच्चो के साथ गेम खेलेंगे। सिंगर्स को आज किसी बड़े एल्बम में गाने का मौका मिल सकता है। ऑफिस के काम को पूरा कर लें। इससे आपकी टेंशन कम रहेगी। जल्दबाजी में कोई जरूरी सामान आप घर पर भूल सकते हैं, इसलिए अपने कामों के प्रति सचेत रहें।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *