आज 29 अक्टूबर दिन शनिवार, क्या कहते है आपकी किस्मत के सितारे, जानिये अपना राशिफल…..

मेष राशि: आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। कपड़ा व्यापारियों को आज उनकी मेहनत के उपरांत लाभ मिलेगा। आप अपनी माता की मनपसन्द चीज़ लाकर गिफ्ट देंगे। बुजुर्गों का आज दान पुण्य के कार्यों में मन लगेगा। नौकरी में आज आपको सुखद परिवर्तन नजर आएंगे। तैयारी कर रहे छात्रों को अच्छे अंक मिलेंगे, जिससे आप आगे बढ़ पायेंगे। आपका स्वास्थ्य फिट एंड फाइन रहेगा। आपकी सभी उलझने आज समाप्त होंगी। अपनी कोई बात जो आप अपने परिवारवालों के साथ शेयर करेंगे।

 

 

 

वृष राशि: आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आप कोई नया कारोबार शुरू करने का मन बना सकते हैं। साथ ही बड़ों की सलाह लेना उचित रहेगा। इस राशि के डांस में रुचि लेने वाले लोगों को ऊंचाइयों तक पहुंचने का जल्द मौका मिलेगा। किसी विषय में ज्यादा न सोचे, वरना आपको उलझन होगी और सेहत पर असर पड़ सकता है। आपके दोस्त आपसे मुलाकात करने घर आ सकते हैं। आपके भाई लोग जाने अनजाने हुई गलतियों को समझेंगे।

 

 

 

मिथुन राशि: आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपकी परिस्थितियां पहले से अनुकूल रहेंगी। व्यापारिक क्षेत्र में आपको मेहनत से आज अधिक लाभ होगा। आपको धन लाभ के अनेक अवसर प्राप्त होंगे। दोस्तों के साथ ट्रिप का प्लान कर सकते हैं। ऑफिस का कोई महत्वपूर्ण कार्य करने में आज बिजी रहेंगे। ट्रान्सफर के लिए परेशान लोगों को पसंदीदा जगह ट्रान्सफर की खुशखबरी मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपका मन लगेगा। किसी अनजान की हेल्प करके आप अपने आप को कुछ बेहतर फील महसूस करेंगे।

 

 

 

कर्क राशि: आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। आप अपनी किसी जॉब के लिए इंटरव्यू देने जायेंगे जिसमे आपको सेलेक्ट कर लिया जायेगा। कोई नया बिजनेस स्टार्ट करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह लेंगे जिससे आपका बिजनेस अच्छे से चले। पुस्तकालय के कारोबारी नयी ब्रांच खोलने का मन बना सकते हैं। दांपत्य जीवन में एक दूसरे को अच्छे से समझेंगे। अपने निर्णय में परिवार वालों की सलाह लेंगे। अपनी सेहत पर थोड़ा ध्यान जरूर देना चाहिए।

 

 

 

सिंह राशि: आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। काफी दिनों बाद आज परिवार के साथ समय बिताएंगे। उनके प्रति लागाव बढे़गा। रुके कार्यों में प्रगति होगी।आपके गृहस्थ जीवन में सुख शांति का माहौल बना रहेगा। अपने डेली के खानपान में फ्रूट्स और हरी सब्जियों कों add करें। डिप्लोमा कर रहे छात्रों को अपने सीनियर्स से महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी। ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के लिए आप किसी अच्छी कंसलटेंट टीम से बातचीत करेंगे। लवमेट शाम को डिनर साथ में करेंगे, जिससे उनके बीच में और ज्यादा प्रेम बढ़ेगा।

 

 

 

कन्या राशि: आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। उच्च वर्ग के लोगों से आपका संपर्क जुड़ेगा। अपने पार्टनर को मनपसंद शॉपिंग करा सकते हैं। संतान पक्ष से सुखद अनुभूति होगी। माता-पिता आज बच्चों का पूरा सहयोग भी करेंगे। आप अपने बेटे के एडमिशन करवाने के लिए उसके साथकिसी दूसरे शहर के स्कूल में जायेंगे। ऑफिस में किसी पर निर्भर होकर काम न करें। इस राशि के छात्रों को प्रतियोगी क्षेत्र में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

 

 

 

तुला राशि: आज आपका दिन सामान्य रहेगा। काम के साथ साथ स्वास्थ्य में थोड़ी थकावट बनी रहेगी। शेयर मार्किट में रुपए लगाने से पहले किसी की सलाह लेना उचित रहेगा। आपका विवाहित जीवन सुख शांति से भरपूर रहेगा। ऑफिस में सीनियर्स की सलाह आपके काम आयेगी। अपना कार्य किसी को सौपने से आपका काम बिगड़ सकता है। अपने पिता जी से सलाह लेंगे, जिससे आपके बिजनेस में आपको सफलता मिलेंगे। गाय कों चारा खिलाने के लिए गौशाला जायेंगे, जहां गायों से अधिक प्रेम बढ़ेगा।

 

 

 

वृश्चिक राशि: आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। आपके प्रभाव प्रताप में वृद्धि होगी। किसी कार्य में आपके प्रयत्न सफल रहेंगे। आपका मन प्रसन्न रहेगा। इस राशि के जो अविवाहित हैं उनके विवाह की टेंशन जल्द ख़त्म होगी। दोस्त आपका मनोबल बढ़ाएंगे। उनसे अपने मन की बात शेयर करेंगे। वाहन लेने का अवसर आपको मिल सकता है। डिज़ाइनर्स को आज कोई बड़ा लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आप नई बाइक लेने का विचार अपने सहयोगियों के साथ करेंगे।

 

 

 

धनु राशि: आज आपका दिन बेहतर गुजरेगा। पारिवारिक तनाव से राहत मिलेगी। पारिवारिक सुख शांति बढ़ेगी। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा। आप अपने किसी क्लाइंट से विडियो कॉल करके मीटिंग करेंगे। आपका कोई रिश्तेदार आपके लिए उपहार लेकर आयेगा। दोस्तों के साथ टूर का भरपूर मनोरंजन उठाएंगे। पुत्र पक्ष से आपको सुखद समाचार मिल सकता है। परिवार में उत्साह से भरा माहौल रहेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में ज्यादा लगेगा।

 

 

 

मकर राशि: आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। पहले से चली आ रही पारिवारिक अनबन आज समाप्त होगी। आपका दिन ख़ुशी से भरा रहेगा। कोई नया वाहन लेने का विचार आज आप अपने परिवारवालों के साथ करेंगे। स्वजनों से हर्षोल्लास से भरी कोई सूचना मिल सकती है। बुक स्टोर के लोगों का कारोबार बेहतर दिशा में आगे बढे़गा। राजनीति से जुड़े लोगों का बड़े अधिकारियों से संपर्क जुड़ेगा। अपने बुजुर्गों कों समय से दवाई दें और उनकी देख भाल करें।

 

 

 

 

कुंभ राशि: आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। घर के बड़ों से आगे बढ़ने की राय मिलेगी जो आगे चलकर आपके काम आयेगी। किसी राइटर की बुक आज पब्लिश होगी जिसके लिए उसको अवार्ड मिलेगा। अपने आप को एकदम फिट एंड फाइन रखने के लिए एक्सरसाइज करें। कोई भी बड़ा फैसला सावधानी पूर्वक लें। व्यापार के नजरिये से आपका काम अच्छा चलेगा। सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत लोगों को जल्द बेहतर समाचार मिलेगा।

 

 

मीन राशि: आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। किसी ख़ास मेहमान के स्वागत सत्कार में आप व्यस्त रहेंगे,और परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। बिजली व्यापारियों की आमदनी में बढ़ोतरी होगी। आय के स्रोत भी आपको मिलेंगे। पूरा दिन आप ऊर्जा से भरे रहेंगे। अनावश्यक तनाव से बचने का प्रयास करें। आपके बच्चे किसी असहाय की मदद करेंगे, जिससे आपको उन पर गर्व होगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *